बॉलीवुड

Dream Girl 2: पूजा की वापसी का इंतजार कर रहा है पठान.. आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 का टीजर हुआ रिलीज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 14, 2023, 08:56 AM IST

Dream Girl 2 Teaser Out: आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में पूजा अपनी मदहोश आवाज से पठान को इम्प्रेस करती नजर आ रही है। फिल्म का यह टीजर फैंस का काफी पसंद आ रहा है। टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है।

Image

Dream Girl 2 Teaser out

KEY HIGHLIGHTS
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का टीजर हुआ जारी।
  • टीजर में पूजा, पठान के साथ नॉटी बातें करती नजर आ रही है।
  • फिल्म के टीजर के साथ ही रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है।

Ayushmann Khurrana Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की कुछ सबसे मजेदार फिल्मों में से एक ड्रीम गर्ल के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ड्रीम गर्ल में पूजा का किरदार एक बार फिर फैन्स के दिलों पर राज करने के लिए लौट रहा है।पूजा की आवाज का जादू एक बार फिर से लौट रहा है। ख़ुद पठान भी पूजा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। जी हां, एक मर्द होकर भी मर्दों से रोमांटिक बातें करने वाली ये पूजा सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है। फिल्म ड्रीम गर्ल की पूजा बॉलीवुड के पठान से बात करते हुए नजर आ रही है। पूजा ने पठान से सिर्फ बात ही नहीं की है बल्कि उनपर डोरे डालते हुए भी नजर आई है।

पठान के साथ पूजा की नॉटी बातें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फिल्म ड्रीम गर्ल का पहला टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें पूजा का हॉट अवतार दिखाई दे रहा है। इस टीजर में अपनी मदहोश आवाज में पूजा किसी और को नहीं बल्की पठान को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही है। टीजर के साथ ही ड्रील गर्ल 2 की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है।

सिनेमाघरों में होगी 'पूजा' की वापसी

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस टीजर में आयुष्मान खुराना का पूरा लुक तो रिवील नहीं किया गया है। पर उनका यह अवतार काफी हॉट लग रहा है। वीडियो में पूजा, पठान ने बात करती नजर आती है। जिसमें पठान पूछता है कि वह कब वापस लौटने वाली है। जिसके जवाब में पूजा अपने नॉटी अंदाज में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म 7 जुलाई 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फैंस को पसंद आया टीजर

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पठान की सक्सेस के बाद अब आयुष्मान भी उसका फायदा उठाते नजर आ रहे हैं। टीजर में पूजा और पठान के बीच यह बातचीत सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article