बॉलीवुड

Pooja Hegde संग Salman Khan ने दिया किसिंग सीन! रिलीज हुआ Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का पहला गाना Naiyo Lagda

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 11:30 AM IST

New Song Naiyo Lagda Release from Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: शाहरुख खान की पठान की रिलीज के साथ सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज किया था, जिसे फैंस का काफी प्यार मिला था। वहीं अब फिल्म का पहला गाना नइयो लगदा रिलीज हो गया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Naiyo Lagda song

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New song : सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान खूब सुर्खियों में हैं। अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना जारी कर दिया है। सुपरस्टार सलमान खान ने बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले के दौरान ही अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का पहला रोमांटिक गाना नयो लगदा रिलीज कर दिया है। इस वीडियो में सलमान खान और अदाकारा पूजा हेगड़े एक साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस का हिस्सा रहे घरवालों के साथ सलमान ने इस गाने पर डांस भी किया है, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

किसी का भाई किसी की जान का पहला रोमांटिक गाना नयो लगदा बेहद सूदिंग और प्यारा है। इसे संगीतकार हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी इस फिल्म के गाने को रिलीज करते हुए फैंस को फिल्म की रिलीज डेट की भी याद दिला दी है। यहां देखें सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का रोमांटिक गाना नयो लगदा।

बीते दिनों शाहरुख खान की पठान की रिलीज के साथ सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज किया था, जिसे फैंस का काफी प्यार मिला था। वहीं अब फिल्म का पहला गाना नइयो लगदा रिलीज हो गया है, जिसमें सलमान खान और पूजा हेगड़े की शानदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो को यूट्यूब पर बेतहाशा प्यार मिल रहा है, वहीं फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।

सलमान खान की फिल्म ईद 2023 के मौके पर सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाली है। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े और पंजाब की कटरीना कैफ यानि शहनाज गिल भी नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में शहनाज गिल सुपरस्टार सलमान खान की बहन का किरदार निभाने वाली हैं। साथ ही फिल्म में तेलुगु स्टार वेंकटेश दग्गुबाती और जगपति बाबू जैसे दिग्गज सितारे भी दिखेंगे। जबकि सिद्धार्थ निगम भी फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म को हाउसफुल 4 फेम निर्देशक फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article