बॉलीवुड

Don 3: रणवीर सिंह की फिल्म में करीना कपूर को रिप्लेस करेंगी Janhvi Kapoor?

Janhvi Kapoor in Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'डॉन 3' में अब जान्हवी कपूर की एंट्री होती नजर आ रही है। मेकर्स ने जान्हवी को लेने का फैसला कर लिया है।

Image

Janhvi Kapoor-Ranveer Singh-Kareena Kapoor Khan

Janhvi Kapoor in Ranveer Singh's Don 3: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने बीते साल बड़ी घोषणा करते हुए बताया था कि 'डॉन 3' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नजर आएंगे। रणवीर सिंह की एंट्री के साथ यह भी साफ हो गया था कि फरहान अख्तर इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त से शाहरुख खान को बाहर कर दिया है। 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के अपोजिट मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को कास्ट किया है। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) में मेकर्स ने करीना कपूर की जगह जान्हवी कपूर को लेने का मन बना लिया है।

बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अखतर ने फिल्म 'डॉन 3' के लिए जान्हवी कपूर को अप्रोच किया है। इतने ही फरहान ने जान्हवी के साथ एक्सेल ऑफिस में कई मीटिंग्स भी की हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान के किरदार को आगे बढ़ाती दिखाई देंगी। फरहान को लगता है कि बेबो जैसा जादू केवल जान्हवी कपूर ही ऑनस्क्रीन बिखेर सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक जान्हवी कपूर की एंट्री पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास इस अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। उनके पास साउथ सुपरस्टार जुनिर एनटीआर की 'देवरा', राम चरण की 'आरसी16' और सूर्या की 'कर्ण' भी है। हाल ही में उन्हें शशांक खेतान की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमार' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) भी ऑफर हुई है। जान्हवी कपूर के पास 'उलझ' भी है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article