बॉलीवुड

DON-3: कियारा आडवाणी की फिल्म से छूट्टी के बाद डॉन 3 के लिए फाइनल हुई ये हसीना!! मिल गया पक्का सबूत

DON-3: फिल्म डॉन-3 इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म की हर एक अपडेट जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सबूत मिला है, जिससे इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस का खुलासा हो रहा है। आइए जानते हैं कि कौन है वो एक्ट्रेस।

Image

DON-3

DON-3: फिल्म डॉन-3 इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म की हर एक अपडेट जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में कियारा आडवाणी नजर आने वाली थी, लेकिन एक्ट्रेस अभी प्रेगनेंसी फेज का आनंद ले रही है। अब इस फिल्म में एक दूसरी हसीना की एंट्री हुई है, जिसका एक सबूत भी फैंस को मिला है। आइए जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस।

कृति सनोन एक बार फिर कास्टिंग की अफवाहों में है। इन दिनों कृति का नाम फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए सुनने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कृति को फरहान अख्तर के मुंबई स्थित एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस के बाहर देखा गया। इस वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दी है। फैंस कयास लगा रहे है कि कृति को डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में देखने मिलने वाला है।

एक्ट्रेस का शेड्यूल है काफी बिजी

फिल्म डॉन-3 की टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कृति के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उनका शेड्यूल काफी बिजी है। उन्होंने कहा-"कृति फिलहाल अपनी अगली फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग में बिजी चल रही है। इसके बाद वह अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगी, जिसकी उन्होंने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

कब फ्लोर पर आएगी डॉन-3

डॉन 3 सितंबर 2025 में फ्लोर पर आएगी। इस फिल्म में लीड एक्टर रणवीर सिंह नजर आने वाले है। इस फिल्म के पार्ट वन में अमिताभ बच्चन और बाद में शाहरुख खान नजर आए थे। इस फिल्म में विक्रांत मैसी की भी एंट्री हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही उनका पहला शेड्यूल शुरू होगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article