बॉलीवुड

Doctor G Collection Day 2: आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल, दो दिन में कमाए 9 करोड़!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 07:05 AM IST

Doctor G box office collection day 2: आयुष्मान खुराना ने 'डॉक्टर जी' में एक गायनेकोलॉजिस्ट की भूमिका निभाई है। ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 'डॉक्टर जी' की कमाई में उछाल देखने को मिला है।

Image

doctor G

Doctor G box office: 'डॉक्टर जी' इस शुक्रवार 14 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स पा रही है। आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह स्टारर ये फिल्म एक सोशल मुद्दे पर है। हमेशा एक अलग तरह की फिल्म में नजर आने वाले आयुष्मान ने 'डॉक्टर जी' में एक गायनेकोलॉजिस्ट की भूमिका निभाई है। ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 'डॉक्टर जी' की कमाई में उछाल देखने को मिला है।

दूसरे दिन डॉक्टर जी का कलेक्शन कैसा रहा?

शुक्रवार को इस फिल्म ने 3.87 करोड़ का बिजनेस किया था। जो मेकर्स ने लिए राहत की खबर थी। अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने उछाल दर्ज किया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 5.1 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 8.88 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म का बजट 35 करोड़ रुपये का है। माना जा रहा है कि रविवार के दिन छुट्टी की वजह से डॉक्टर जी अच्छा बिजनेस कर सकती है।

आयुष्मान खुराना कभी भी बड़े बजट की फिल्मों में नजर नहीं आते हैं। बल्कि वो ऐसी फिल्में चुनते हैं जो लोगों के जेहन पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं। बात चाहे विक्की डोनर की हो या फिर डॉक्टर जी की। लोगों को आयुष्मान अपने रोल में इम्प्रेस कर जाते हैं।

इस फिल्म से अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप ने बतौर निर्देशक अपना डेब्यू किया है। फिल्म को 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इससे पहले आयुष्मान खुराना 'अनेक' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर जल्द ही 'एन एक्शन हीरो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 2 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article