Doctor G Box Office Prediction: लीक से हटकर सामाजिक विषयों की फिल्मों में काम करने वाले आयुष्मान खुराना की नई फिल्म डॉक्टर जी रिलीज को तैयार है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित एक किरदार को निभाने से लेकर समय से पहले गंजेपन की समस्या को सामने लाने तक, आयुष्मान खुराना हमेशा कुछ नया परोसते हैं और यही वजह है कि फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है।
डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना पुरुष गयनेकॉलोजिस्ट की भूमिका निभाने वाले हैं। निर्देशक अनुभूति कश्यप की 'डॉक्टर जी' एक कॉमेडी ड्रामा है, जो एक मेडिकल कैंपस की पृष्ठभूमि पर आधारित है और एक पुरुष गायनेकॉलोजिस्ट किस तरह महिला-प्रधान दुनिया में संघर्ष करता है। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसकी कमाई को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं।
फिल्म बिजनेस के जानकारों का मानना है कि फिल्म ओपनिंग डे पर ठीकठाक कमाई कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म 3 से 4 करोड़ के आस पास कमाई कर सकती है. वहीं पहले वीकेंड पर फिल्म 12 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सामना मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 1’, ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा के अलावा ‘गॉडफादर’ और 'गुड बाय' जैसी फिल्मों से होगा।
वहीं इसके सामने टॉलीवुड में जबरदस्त कमाई करने के बाद कन्नड़ फिल्म कांतारा (Kantara) हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। इसके अलावा परिणीति की फिल्म कोड नेम: तिरंगा (Code Name Tiranga) भी रिलीज हो रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आयुष्मान खुराना का जादू कैसा रहेगा। पहले यह फिल्म कार्तिक आर्यन को पिछले साल की शुरूआत में ऑफर हुई थी। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन के पास डेट्स नहीं थीं तो वह इस फिल्म को नहीं कर पाए। उसके बाद मेकर्स ने आयुष्मान खुराना को यह फिल्म ऑफर की। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं।
