बॉलीवुड

Doctor G Box office: वीकेंड पर आयुष्मान की डॉक्टर जी कर सकती है बढ़िया कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 06:34 AM IST

Doctor G Box office Collection day 6: जंगली पिक्चर्स की अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म डॉक्टर जी बॉक्स ऑफिस पर टिकी है। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म की कमाई में वीकेंड पर इजाफा हो सकता है।

Image

Doctor G Box office: वीकेंड पर आयुष्मान की डॉक्टर जी कर सकती है बढ़िया कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

Doctor G Box office Collection day 6: 14 अक्टूबर को रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी इन दिनों सिनेमाघरों में मौजूद है। ये कहानी है भोपाल से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर उदय गुप्ता (आयुष्मान खुराना) की। वहऑर्थोपेडिक डॉक्टर बनना चाहता है लेकिन जब रैंक कम आती है तो उसे मजबूरी में गाइनेकॉलजी ब्रांच लेनी पड़ती है। इसके बाद वह कई समस्याओं का सामना करता है। फिल्‍म में आयुष्‍मान और Rakul Preet Singh के अलावा Shefali Shah भी प्रमुख किरदार में हैं।

डॉक्टर जी में आयुष्मान ने कैसे जेंडर इक्वालिटी के साथ अलग-अलग मुद्दों से रूबरू करवाया है। अपनी हर फिल्म की तरह ही इस बार भी आयुष्मान समाज के एक बहुत अहम मुद्दा जेंडर इक्वालिटी को उठाते दिखे। यह एक गंभीर विषय पर बनी कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने कॉमेडी के बहाने समाज को एक गंभीर संदेश देने की कोशिश की है। डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 3.87 करोड़ रुपये, शनिवार दूसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये, रविवार तीसरे दिन 5.94 करोड़ रुपये और सोमवार चौथे दिन 1.70 करोड़ रुपये कमाए और मंगलवार को फिल्म की कमाई 1.50 करोड़ रही।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने बुधवार को भी एक से दो करोड़ के बीच कमाई की है। म्मीद की जा रही है कि आने वाले वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में इजाफा होगा। आने वाले दिनों इस फिल्म को दिवाली की छुट्टी का भी लाभ मिलेगा। अनुभूति कश्‍यप के डायरेक्‍शन में बनी Doctor G ने पहले वीकेंड में 15 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई की और फर्स्‍ट मंडे को फिल्‍म ने 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था।

'डॉक्‍टर जी' को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना मिली हैं और यही वजह है कि त्यौहारी सीजन में दर्शकों की दूसरे कामों में व्यस्तता के बावजूद फिल्म टिकी हुई है। जंगली पिक्चर्स की यह फिल्म कछुआ की स्पीड से सफलता की तरफ बढ़ रही है। आयुष्मान खुराना की फिल्में लोग देखना पसंद करते हैं और ऐसे में इस फिल्म की कमाई को इस वीकेंड तक देखना होगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article