बॉलीवुड

Dishoom 2: वरुण धवन के लिए फिर साथ आएंगे जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Dishoom 2 News: साल 2026 में वरुण धवन और जॉन अब्राहम की एक मूवी आई थी, जिसका नाम ढिशूम था। इस मूवी में अक्षय कुमार स्पेशल कैमियो में दिखाई दिए थे। फिल्म ढिशूम बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। ताजा खबरों के अनुसार फिल्म ढिशूम के मेकर्स इसका सीक्वल बनाने की सोच रहे हैं, जिसके लिए वरुण, जॉन और अक्षय साथ आएंगे।

Image

Dishoom 2

Dishoom 2 News: डायरेक्टर डेविड धवन के बड़े बेटे रोहित धवन ने साल 2016 में ढिशूम नाम की एक सफल फिल्म बनाई थी, जिसमें वरुण धवन और जॉन अब्राहम के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था और दर्शकों को इसके किरदार पसंद आए थे। ढिशूम की रिलीज के बाद से ही इसके सीक्वल की डिमांड होती रही है लेकिन अब तक मेकर्स ने इसे शुरू नहीं किया था। हालांकि अब ढिशूम के मेकर्स ने ढिशूम 2 के लिए कमर कस ली है।

फिल्मफेयर की ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म वरुण धवन, जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार जल्द ही ढिशूम 2 में साथ नजर आएंगे। मेकर्स ने इन तीनों कलाकारों को ढिशूम 2 की कहानी बता दी है और ये इसे करने के लिए तैयार भी हो गए हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है, 'फिल्म ढिशूम का सीक्वल बनाने के लिए काफी समय से बातें हो रही थीं लेकिन अब तक ये शुरू नहीं हो पाया है। ढिशूम की टीम चाहती थी कि इसका सीक्वल बने लेकिन किसी न किसी वजह से ये रुका हुआ था लेकिन अब ढिशूम 2 को हरी झंडी मिल चुकी है। जॉन अब्राहम और वरुण धवन के साथ-साथ अक्षय कुमार ने भी ढिशूम 2 के लिए हामी भर दी है। मेकर्स इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।'

बताते चलें कि इन दिनों अक्षय कुमार हाउसफुल 5 के प्रमोशन में व्यस्त हैं और जॉन अब्राहम डायरेक्टर रोहित शेट्टी की बायोपिक मूवी के लिए शूटिंग कर रहे हैं। जैसे ही ये दोनों कलाकार फ्री हो जाएंगे ढिशूम 2 शुरू हो जाएगी। तब तक वरुण धवन भी अपने पिता डेविड धवन की है जवानी तो इश्क होना है को खत्म कर लेंगे, जिसमें वो एक दफा फिर से लोगों को गुदगुदाते दिखाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article