बॉलीवुड

'नो एंट्री 2' में फिर से हुईं दिलजीत दोसांझ की एंट्री, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

No Entry 2 Update: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिलजीत ने फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी की है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि नो एंट्री 2 में दिलजीत दोसांझ की वापसी हो गई है। बताया जा रहा है कि वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर....

Image

Pic Credit- Diljit Dosanjh (instagram)

No Entry 2 Latest Update: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दिलजीत की मूवी सरदार जी 3 को लेकर काफी विवाद हआ है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी की वजह से ये मूवी भारत में रिलीज नहीं हो पाई। ऐसी खबरें सामने आई थी कि दिलजीत दोसांझ को फिल्म नो एंट्री 2 से बाहर कर दिया गया था। हालांकि इसे लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो दिलजीत दोसांझ की फिल्म में वापसी हो गई है।

दिलजीत दोसांझ की हुई नो एंट्री 2 में वापसी

पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी की है। इस बीच दिलजीत एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म नो एंट्री 2 में दिलजीत नजर आएंगे। नो एंट्री 2 फिर से सही रास्ते पर आ गई है। अक्टूबर के बाद फिल्म की शूटिंग एक महीने तक ग्रीस, इटली और इंडिया में होगी। कहानी पहली फिल्म से अलग है, लेकिन फिर भी ये तीन मर्द उनकी शादियों और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के आसपास घुमती दिखेगी। यह फिल्म पहली नो एंट्री का सीक्वल है। बोनी कपूर अपने लीड एक्टर्स के डेट्स फाइनल कर रहे हैं, जबकि अनीस बज्मी ने मूवी की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। मेकर्स जल्द ही इस मूवी को ऑफिशियल करने वाले हैं।

अनीस बज्मी के साथ काम करेंगे दिलजीत दोसांझ

हाल ही में मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ से नेशनल डिफेंस एकेडमी में बात की, जहां वो फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग कर रहे थे। पहले कुछ मतभेद की बातें सामने आई थी लेकिन ये गलत रिपोर्ट है। दिलजीत, अनीस बज्मी के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को भी फिल्म के लिए फाइनल कर दिया गया है। बताते चलें कि दिलजीत की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article