बॉलीवुड

सारा तेंदुलकर की एक गलती ने लगा दी शुभमन गिल संग रिश्ते पर पक्की मुहर, फैंस ने पकड़ ली ये गलती

सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक प्यारे से डॉगी के साथ पोज देती दिख रही हैं। सारा तेंदुलकर की इस तस्वीर को लोग शुभमन गिल के साथ जोड़कर देख रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने भी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो इसी तरह के डॉगी के साथ दिख रहे थे। लोगों का कहना है कि दोनों की तस्वीर में दिखने वाला डॉगी एक ही है।

Image

Sara Shubhman

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के अफेयर की खबरें इंटरनेट पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। काफी लम्बे समय से इन दोनों का नाम एक-दूसरे से जुड़ रहा है, जिस कारण इनके फैंस इनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। सारा तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो लाल साड़ी में पोज देती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में सारा के बगल में एक प्यारा सा डॉगी भी दिखाई दे रहा है। लोगों को सारा की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है और वो इस पर जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। सारा ने जब से इंटरनेट पर ये फोटो शेयर की है, लोग इसे शुभमन गिल की एक तस्वीर से कनेक्ट कर रहे हैं, जिसमें वो भी इसी ब्रीड के डॉगी के साथ दिखाई दे रहे हैं।

लोगों का कहना है कि सारा और शुभमन की फोटो में नजर आने वाला डॉगी एक ही है। लोग ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वो ये साबित करना चाहते हैं कि ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और शुभमन जिस डॉगी के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं, वो सारा का ही है। इंटरनेट पर लोग लगातार ऐसे ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं और इनके अफेयर की खबरों को हवाएं दे रहे हैं।

सारा और शुभमन अपने अफेयर की खबरों पर कभी भी कुछ नहीं बोले हैं। इन तस्वीरों पर भी उनका रिएक्शन आना मुश्किल ही लग रहा है। वैसे एक फैन के तौर पर आपको इन दोनों की फोटोज देखकर क्या लग रहा है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article