कलाकार और सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसको काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। फिल्म के एक्टर्स से लेकर इसकी शूटिंग प्रोसेस तक का इंटरनेट पर जमकर मजाक उड़ाया गया था। जब फिल्म रिलीज हुई तो भी इसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिस कारण ये फ्लॉप हो गई। फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा के मेकर्स ने मीडिया से बात करते हुए अब एक बड़ा दावा किया है और रणबीर कपूर की रामायण के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों ने लोगों को चौंका दिया है और वो लगातार सोच रहे हैं कि इन दावों में क्या वाकई सच्चाई है? Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor-Sai Pallavi की 'रामायण' के सेट पर लगी आग, टला बड़ा हादसा
फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा के निर्माता प्रकाश महोबिया ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया है कि उनकी फिल्म को पैसे देकर बदनाम कराया गया और इंटरनेट पर सोची समझी साजिश के तहत एक निगेटिव कैंपेन रन किया गया। इससे ना केवल उनकी फिल्म को नुकसान हुआ बल्कि फिल्म की मार्केटिंग पर भी बुरा असर पड़ा।
प्रकाश महोबिया ने बताया, "हमारी फिल्म के खिलाफ कई यूट्यूबर्स और इंफ्लुएंसर्स ने निगेटिव वीडियोज बनाकर शेयर किए, जिनमें इसे ना देखने की अपील की गई। जब हमने दर्शकों से बात की तो उन्हें फिल्म पसंद आई। बाद में हमें पता चला कि ये सब एक निगेटिव कैंपेन का हिस्सा था। रामायण पर ही बड़े बजट की फिल्में आ रही हैं, जिनकी वजह से हमारी फिल्म को बदनाम किया गया।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में Qazi Touqeer को हुआ डेंगू, रातों-रात घर से आए बाहर, अब नहीं होगी वापसी?
जब प्रकाश से पूछा गया कि क्या वो रामायण के मेकर्स पर निशाना साध रहे हैं तो उन्होंने कहा, "मैं श्योर नहीं हूं कि उनकी तरफ से ऐसा किया गया है लेकिन मुझे ये जानकारी है कि हमारी फिल्म को बदनाम करने के लिए पैसा खर्च किया गया है।" अब प्रकाश के दावों में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इंडस्ट्री में निगेटिव कैंपेन चलवाना बहुत ही आम बात है।
