Mumtaz on Fardeen-Natasha Divorce: 80 के दशक की जानी-मानी अदाकारा मुमताज हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती रही हैं। एक दफा फिर से उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है कि मीडिया में खलबली मच गई है। इस दफा उन्होंने अपने और शम्मी कपूर के रिश्ते पर नहीं बल्कि अपनी बेटी नताशा माधवानी के तलाक पर बात की है। नताशा माधवानी और फरदीन खान ने कुछ वक्त पहले ही तलाक लिया था, जिस पर मुमताज ने चुप्पी तोड़ी है। मुमताज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि जब फरदीन खान के पिता फिरोज खान की मृत्यु हुई तब से उनकी पर्सनल लाइफ में परेशानियां शुरू हुईं और फिर फरदीन ने नताशा के साथ तलाक लेने का फैसला लिया। (इसे भी पढ़ें: 'मैं रोती सिर पटकती थी'- इस्लाम धर्म अपनाने पर राखी सावंत ने तोड़ी चुप्पी)

Fardeen Natasha
मुमताज ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है, "फरदीन खान अपने पिता फिरोज खान के काफी करीब थे। जब फिरोज खान साहब की मृत्यु हुई तब फरदीन एकदम से अकेले पड़ गए। इसी दौरान नताशा बच्चों की पढ़ाई के लिए लंदन शिफ्ट हुई थीं। इसके बाद दोनों के बीच कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग हुई और फिर दोनों के बीच चीजें बिगड़ती चली गईं।" (इसे भी पढ़ें: 'शायद वो गांव से हैं...' राजपाल यादव की कम पढ़ाई-लिखाई पर प्रियदर्शन, अपमान करने पर भी दी सफाई)
मुमताज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैं यही कह सकती हूं कि दोनों समझदार हैं और बड़े हो चुके हैं। दोनों ने सोच-समझकर ही ये फैसला लिया होगा। अलग होने के बाद भी दोनों बच्चों का पूरा ख्याल रखते हैं। मैं फरदीन की तारीफ करना चाहूंगी कि नताशा से अलग रहते हुए भी वो परिवार के लिए हमेशा खड़े रहते हैं और किसी को परेशानी नहीं होने देते हैं।"

Firoz Khan
फरदीन खान अपने पिता फिरोज खान की मृत्यु के बाद फिल्मों से भी अलग हो गए थे। इस दौरान उनका वजन भी काफी बढ़ गया था। फरदीन खान ने कुछ वक्त पहले फिल्मों में कमबैक किया है और दर्शक भी उन्हें पसंद कर रहे हैं। हीरामंडी और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है और आगे भी दर्शकों के लिए अच्छी फिल्में ला रहे हैं।
