टीवी मसाला

'मैं रोती सिर पटकती थी'- इस्लाम धर्म अपनाने पर राखी सावंत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं मरते दम तक...

Rakhi Sawant Open Up On Accepting Islam: टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली राखी सावंत ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने के बारे में सना खान से बातचीत की। राखी सावंत ने बताया कि वह मरते दम तक इसी धर्म में रहना चाहती हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Rakhi Sawant Open Up On Accepting Islam: टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। राखी सावंत ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से हमेशा लाइमलाइट बटोरी है। राखी सांवत अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने आदिल दुर्रानी संग शादी रचाते वक्त इस्लाम धर्म अपनाया था। एक्ट्रेस उमराह करने काबा शरीफ भी गई थीं। वहीं हाल ही में सना खान खान के पॉडकास्ट में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने इस्लाम धर्म अपनाने के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने जब इस्लाम अपनाया तो उनकी मां काफी हैरान रह गई थीं। राखी सावंत ने ये भी कहा कि वह मरते दम तक इस्लाम धर्म में रहना चाहती हैं।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने सना खान के साथ बात करते हुए बताया कि वह कोई भी इंटरव्यू मुफ्त में नहीं करती हैं, लेकिन ये पॉडकास्ट उन्होंने मुफ्त में किया है। राखी ने अपने दिल का गुबार निकालते हुए कहा कि उन्हें जिंदगी में संघर्ष के अलावा और कुछ नहीं मिला है। एक्ट्रेस ने कहा, "लोग देखें न देखें हमारा खुदा देख रहा है। लोग कहते हैं कि मैंने काम किया है, लेकिन मैं फेलियर हूं। मैंने खुदा को नहीं छोड़ा है। रोती गई, मरती गई, सिर पटकती गई, लेकिन मैंने खुदा को नहीं छोड़ा। जब मैं इस्लाम में आई तो मेरी मां को भी शॉक लगा कि ये क्या हो गया। वो रो रहे होंगे मेरे लिए।"

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने सना खान के पॉडकास्ट में आगे कहा, "ऐसा नहीं चाहती कि मुझे कोई धन-दौलत मिले, शोहरत मिले, बस एक अच्छा शौहर मिले।" राखी सावंत ने बताया कि वह कई बार मक्का शरीफ भी जा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं मक्का जाती हूं और एक कोना पकड़ लेती हूं। लोग मुझे कहते हैं कि अरे राखी राखी, मैं कहती हूं कि मुझे मत देखो अल्लाह को देखो। मुझे अधिकार है, मुझे मेरे मां-बाप ने जन्म दिया है और मुझे अधिकार है कि मैं कौन सा धर्म चुनूं। मैं मरते दम तक इस्लाम धर्म में ही रहना चाहती हूं। या अल्लाह मुझे मुस्लिम परिवार में पैदा करते।" राखी सावंत ने बताया कि उन्होंने दुबई में चार-चार घर खरीदे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article