एजुकेशन

MP Board Dummy Admit Card 2026 Released: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करवा सकते हैं करेक्शन

MP Board Dummy Admit Card 2026 Released: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

Image

MP Board 10th, 12th Dummy Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं डमी एडमिट कार्ड

MP Board Dummy Admit Card 2026 Released: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (MP Board Dummy Admit Card) खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपनी डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। बोर्ड ने सभी स्कूल के प्रधानाचार्यों को अपने प्रवेश पत्र को सही से चेक करने का निर्देश दिया है।

यदि किसी छात्र के एडमिट कार्ड में नाम, माता पिता का नाम, स्कूल का नाम, स्कूल कोड या किसी अन्य प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत अपने शिक्षक या प्रधानाचार्य को सूचित करें। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MPBSE MP 10th 12th Dummy Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPBSE MP Board 10th 12th Dummy Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना आवेदन क्रमांक या रोल नंबर दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MP 10th 12th Dummy Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रोल नंबर
  4. डेट ऑफ बर्थ
  5. स्कूल का नाम
  6. स्कूल कोड
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

MPBSE Class 10th 12th Admit Card: एडमिट कार्ड में गलती पाए जाने पर क्या करें

यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई गलती पाई गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं छात्र अपने स्कूल के शिक्षक या प्रधानाचार्य से संपर्क करें व उसे ठीक करवाएं। ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा करने की प्रक्रिया 26 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। संबंधित स्कूल के प्राचार्य या अग्रेषण संस्था के प्राचार्य को जांच और सुधार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह घोषणा पत्र ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article