क्रिकेट

IND U19 vs PAK U19 Live Streaming: कब और कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

अंडर-19 एशिया कप में रविवार को दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने- सामने होंगी। अल-अमीरात में भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में भिडे़ंगी। इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं भारत बनाम पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, मैच का समय और टीवी चैनल से जुड़ी सारी जानकारी।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India U19 vs Pakistan U19 Asia Cup Live Streaming: अंडर-19 एशिया कप के 8वें मुकाबले दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होंगी। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान भिड़ेंगे। दोनों टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला जीत कर आ रही है। भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अंडर-19 टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की है। गेंदबाजों में ईशान सूद, अर्जुन राजपूत और यशवीर गौड़ समेत सभी गेंदबाजों ने अपना प्रभाव छोड़ा। वहीं, बल्लेबाजी में आर्यवीर सहवाग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने कप्तान लक्ष्य के साथ मिलकर भारत को 10 विकेट से जीत दिलाई।

वहीं, पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने यूएई के खिलाफ विशाल लक्ष्य को चेज करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की है। यूएई ने पाकिस्तान को 225 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज उस्मान खान ने नाबाद 139 रन की पारी खेली, जबकि जहांगीर बिलाल ने 60 रन का योगदान दिया था।

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स (IND U19 vs PAK U19 Match Live Streaming Details)

कब खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 का मैच? ( When Ind vs Pak u19 Match)

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 का मैच रविवार, 8 नवंबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 का मैच? (Where IND u19 vs Pak u19 Match)

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मैच अल-अमीरात में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 का मैच? ( IND U19 vs PAK U19 Match Timing)

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग? ( IND U19 vs PAK U19 Match Live Streaming and Telecast)

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा क्रिकेट फैंस टाइम्स नाउ नवभारत पर मैच से जुड़े अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article