Priyadarshan-Rajpal Yadav Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राजपाल यादव की इस फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म का धांसू टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया है। इन सब के बीच राजपाल यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) एक वीडियो में राजपाल यादव की पढ़ाई को लेकर सवाल उठाते नजर आए। प्रियदर्शन ने अपने वायरल वीडियो पर सफाई दी है। तो चलिए जानते हैं प्रियदर्शन ने क्या कहा।
प्रियदर्शन ने दी सफाई
फिल्मकार प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने एचटी सिटी से बातचीत में कहा कि उनकी बात को गलत समझ लिया गया। उन्होंने साफ किया कि उनका इरादा कभी राजपाल का अपमान करना नहीं था।प्रियदर्शन ने कहा कि उन्होंने 'शिक्षा' शब्द का इस्तेमाल व्यापक अर्थ में किया था। उन्होंने बताया, 'दरअसल मेरा मतलब वो नहीं था। देखिए, शिक्षा दो तरह की होती है किताबों से और सड़क से सीखी हुई। मैंने सड़क की समझ (स्ट्रीट स्मार्टनेस) की बात की थी। शिक्षा का मतलब जागरूकता भी होता है। बस यही मेरा मतलब था।' उन्होंने आगे कहा कि राजपाल यादव में एक खास मासूमियत है, जो फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम देखने को मिलती है। 'शायद वो गांव से हैं और गांव के लोग बहुत मासूम होते हैं। उन्हें सही-गलत का फर्क समझने में मुश्किल होती है।' उन्होंने कहा, 'मेरा मतलब अपमान करना नहीं था। मैंने ये इसलिए कहा क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में राजपाल जैसा मासूम इंसान कभी नहीं देखा। मासूमियत व्यापक अर्थ में शिक्षा की कमी से आती है।'
राजपाल यादव ने दिया था ये रिएक्शन
एक्टर राजपाल यादव ने प्रियदर्शन के इस बयान पर नराजगी जताई थी। राजपाल यादव ने पहले इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनके बारे में पढ़ाई कम होने की बात गलत है। मैं पढ़ा लिखा इंसान हूं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
