बॉलीवुड

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: नहीं रुक रही Ranveer Singh स्टारर की कमाई, इतने करोड़ पहुंचा कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां देखिए टोटल कलेक्शन...

Image

'धुरंधर 2' ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: IMDb)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। 'धुरंधर' की सफलता के बाद मेकर्स 'धुरंधर: द रिवेंज' को 19 मार्च के दिन रिलीज किया था। तब से लेकर अब तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में लगी हुई है। मेकर्स को अंदाजा भी नहीं था कि यह 7 दिनों के अंदर दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। आइए देखते हैं रणवीर सिंह की इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21 दिनों में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

'धुरंधर 2' की कमाई है जारी

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' तीसरे हफ्ते में भी अपनी जबरदस्त रफ्तार बनाए हुए है। अब यह भारत में तेजी से 1200 करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही है। Sacnilk के ताजा अपडेट के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने अपनी रिलीज के 21वें दिन 7.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इंडिया में 'धुरंधर 2' का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1246.67 करोड़ रुपये है। वहीं दूसरी ओर हिंदी बेल्ड पर इसने 1041.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: 'शक्ति शालिनी' में Aneet Padda का नहीं होगा डबल रोल, निर्देशक Aditya Sarpotdar ने बताया सच)

Pushpa 2-Dhurandhar 2

'धुरंधर 2' तोड़ देगी 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड

'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने इस फिल्म की तारीफ की और डायरेक्टर आदित्य धर को 'बॉक्स ऑफिस का बाप' बताया। यह मूवी रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए जसकीरत सिंह रंगी के किरदार की शुरुआती कहानी बताती है। आने वाले दिनों में 'धुरंधर 2' अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर से सबकी जली है...' वाला कमेंट जाकिर खान को पड़ा भारी, Siddharth Anand ने दिया मुंहतोड़ जवाब)

'धुरंधर 2' के बाद इस मूवी में नजर आएंगे रणवीर सिंह

'धुरंधर 2' की सफलता को रणवीर सिंह एन्जॉय कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह एक ज़ॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' में नजर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता अपना डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article