बॉलीवुड

धर्मेंद्र की 'Batwara' ने 37 साल पहले मचाया था तहलका, क्या Sunny Deol की 'Batwara 1947' दोहराएगी इतिहास?

Batwara vs Batwara 1947: धर्मेंद्र की 37 साल पुरानी फिल्म 'बंटवारा' ने खूब धमाल मचाया था। अब सनी देओल की 'बंटवारा 1947' रिलीज हो चुकी है। क्या सनी पाजी अपने पिता की तरह इतिहास दोहरा पाएंगे?

Image

37 साल पहले धर्मेंद्र की 'बंटवारा' ने मचाया था धमाल

Batwara vs Batwara 1947: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की मच अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' आज यानी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा थी और अब शुरुआती प्रतिक्रिया जो सामने आई हैं उसके मुताबिक दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन इस फिल्म के साथ सिर्फ बॉक्स ऑफिस का सवाल नहीं जुड़ा है बल्कि 37 साल पुरानी एक याद भी जुड़ी हुई है। वजह है सनी देओल के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'बंटवारा'। साल 1989 में आई इस फिल्म ने उस दौर में अपनी कहानी, स्टारकास्ट और दमदार ड्रामा से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी। अब सवाल यह है कि क्या सनी देओल की 'बंटवारा' 1947' भी वही जादू दोहरा पाएगी?

37 साल पहले धर्मेंद्र की 'बंटवारा' ने मचाया था धमाल

साल 1989 में रिलीज हुई 'बंटवारा' सिर्फ एक फिल्म नहीं थी बल्कि उस दौर के बड़े सितारों से सजी एक ऐसी कहानी थी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया, पूनम ढिल्लन, मोहसिन खान, शम्मी कपूर, आशा पारेख, कुलभूषण खरबंदा, अमरीश पुरी और अमृता सिंह सहित कई जाने-माने कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी में रिश्ते, परिवार, संघर्ष और बंटवारे के दर्द की कहानी को दिखाया गया था। यही वजह रही कि फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उस समय धर्मेंद्र का स्टारडम भी जबरदस्त था। उनकी मौजूदगी ने फिल्म को खास बना दिया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office Day 1 Prediction: डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी सनी पाजी की फिल्म, इतना होगा कलेक्शन)

Dharmendra's 'Batwara'

Dharmendra's 'Batwara'

अब सनी देओल के सामने बड़ी चुनौती

37 साल बाद सनी देओल उसी नाम से जुड़ी एक नई कहानी लेकर दर्शकों के सामने आए हैं। 'बंटवारा 1947' में भारत-पाकिस्तान के विभाजन की कहानी को दिखाया गया है। सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और देशभक्ति से जुड़े किरदारों के लिए उनकी लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर वैसा ही असर छोड़ पाती है, जैसा उनके पिता की फिल्म ने अपने दौर में छोड़ा था।

Sunny Deol's 'Batwara 1947'

Sunny Deol's 'Batwara 1947'

पिता की विरासत या नई कहानी?

'बंटवारा' और 'बंटवारा 1947' के बीच 37 साल का लंबा अंतर है। सिनेमा का दौर बदल चुका है, दर्शकों की पसंद बदल चुकी है और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का मतलब भी पहले जैसा नहीं रहा। फिर भी दोनों फिल्मों को एक ही नाम और एक ही ऐतिहासिक बैकग्राउंड से जोड़ती है। यही वजह है कि अब दर्शकों की नजर सिर्फ 'बंटवारा 1947' की कहानी पर नहीं बल्कि इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी टिकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jr NTR की शोल्डर सर्जरी के बाद Prashanth Neel ने बदला प्लान, 'Salaar 2' पर काम होगा शुरू?)

अगर सनी देओल की यह फिल्म दर्शकों का प्यार हासिल करने में कामयाब रहती है और शानदार कमाई करती है, तो इसे पिता धर्मेंद्र की विरासत से जुड़ी एक खास उपलब्धि के तौर पर देखा जाएगा। अब असली सवाल यही है कि क्या 37 साल बाद 'बंटवारा 1947' इतिहास दोहराएगी या नहीं?

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article