बॉक्स ऑफिस

Batwara 1947 Box Office Day 1 Prediction: डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी सनी पाजी की फिल्म, इतना होगा कलेक्शन

Batwara 1947 Box Office Day 1 Prediction: राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई कर सकती है।

Image

'बंटवारा 1947' पहले दिन कमाएगी इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

Batwara 1947 Box Office Day 1 Prediction: सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी करीब 30 साल बाद एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों की नई फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की कहानी पर आधारित है। सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी इससे पहले घायल (1990), दामिनी (1993) और घातक (1996) जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है। ऐसे में दोनों की दोबारा वापसी को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। तो चलिए देखते हैं कि यह फिल्म पहले कितने करोड़ रुपये की कमाई पहले दिन करती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के लिए Ranveer Singh ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल, मुंबई में शूट करेंगे 'Pralay')

रिलीज से पहले 'बंटवारा 1947' को लेकर कैसा है माहौल?

फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्रमोशन काफी जोर-शोर से किया जा रहा है। ट्रेड और पीआर एक्सपर्ट गिरीश वानखेड़े ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की है। उनका मानना है कि स्वतंत्रता दिवस का लंबा वीकेंड फिल्म के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि 'बंटवारा 1947' को लेकर माहौल सकारात्मक है और फिल्म को बड़े स्तर पर प्रमोट किया गया है।

गिरीश वानखेड़े के मुताबिक, सनी देओल और राजकुमार संतोषी पहले भी सफल फिल्में दे चुके हैं और इस बार भी दोनों की जोड़ी दर्शकों को प्रभावित कर सकती है। फिल्म में मजबूत डायलॉग्स के साथ एक इमोशनल कहानी देखने को मिल सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jr NTR को अस्पताल से मिली छुट्टी, कंधे की सर्जरी के बाद सामने आई पहली तस्वीर)

क्या गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म?

सनी देओल की पिछली बड़ी सफल फिल्मों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 'बंटवारा 1947' उनके पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएगी? सनी देओल की 'गदर 2' ने भारत में पहले दिन करीब 40.10 करोड़ रुपये नेट की शानदार कमाई की थी। वहीं 'जाट' ने ओपनिंग डे पर करीब 9.5 करोड़ रुपये कमाए थे। गिरीश वानखेड़े का मानना है कि 'बंटवारा 1947' के लिए पहले दिन 10 से 12 करोड़ रुपये की कमाई संभव है। हालांकि, उनके मुताबिक फिल्म के लिए 'गदर 2' के 40.10 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कलेक्शन को पार करना मुश्किल होगा। अगर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है, तो इसका फायदा वीकेंड पर मिल सकता है और फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

सनी देओल के प्रमोशन से बढ़ सकता है फायदा

ट्रेड एक्सपर्ट का यह भी मानना है कि अगर सनी देओल फिल्म के लिए ज्यादा ऑन-ग्राउंड प्रमोशन करते हैं, तो इसका फायदा फिल्म को मिल सकता है। इससे 'बंटवारा 1947' ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकती है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सनी देओल ने बताई फिल्म से जुड़ी खास बात

फिल्म को लेकर सनी देओल ने भी अपने बचपन की यादें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बचपन में अपने दादा-दादी और परिवार के अन्य सदस्यों से विभाजन से जुड़ी कई कहानियां सुनी थीं। इसलिए जब राजकुमार संतोषी ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई, तो ये किस्से उन्हें पहले से ही अपने करीब महसूस हुए। सनी देओल ने विभाजन की सबसे दर्दनाक बात बताते हुए कहा कि यह घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी, क्योंकि उस दौरान बड़ी संख्या में मासूम लोगों की जान चली गई थी।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

'बंटवारा 1947' में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब फिल्म की कहानी, सनी देओल और राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी और स्वतंत्रता दिवस का फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत दिला पाता है या नहीं, यह 14 अगस्त को साफ हो जाएगा। फिलहाल ट्रेड एक्सपर्ट के अनुमान के मुताबिक फिल्म 10-12 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article