Ajay on Deepika VS Sandeep Controversy: बॉलीवुड अभिनेता अपनी पत्नी काजोल की अपकमिंग फिल्म मां के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर मीडिया से मुखातिब हुए, जिस दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा की कंट्रोवर्सी पर खुलकर अपनी बात रखी। जब अजय से पूछा गया कि दीपिका के साथ से संदीप की स्पिरिट इसलिए निकल गई क्योंकि उन्होंने दिन में केवल 7-8 घंटे काम करने की बात रखी थी। इस बारे में अजय ने बात करते हुए कहा, 'जो भी ईमानदार फिल्मकार हैं, उन्हें किसी भी महिला की इस गुजारिश से परेशानी नहीं होगी। वैसे भी अब इंडस्ट्री बदल चुकी है और कलाकार 7-8 घंटे ही काम करते हैं। हालांकि ये हर व्यक्ति के मुताबिक अलग-अलग है लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे ही काम करते हैं।'
अजय देवगन ने दीपिका पादुकोण का सपोर्ट करके साबित कर दिया है कि वो महिलाओं को काम में मिलने वाली सहूलियत के साथ हैं। अजय के बयान से साफ है कि वो बदलते समय के साथ इंडस्ट्री के बदलने की बात का सपोर्ट करते हैं। अजय देवगन 90 के दशक से ताल्लुक रखते हैं, जब एक कलाकार दिन में 3-4 शिफ्ट करता था लेकिन समय बदलने के साथ वो भी बदल गए हैं और एक दिन में एक ही मूवी शूट करते हैं।
क्या है संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण का विवाद
अगर आपको संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के विवाद के बारे में नहीं पता है तो बता दें कि प्रभास की स्पिरिट में पहले दीपिका नजर आने वाली थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने 25 करोड़ रुपये की डिमांड की थी और ये शर्त रखी थी कि वो दिन में केवल 8 घंटे की ही शिफ्ट करेंगे, जिसमें से 6 घंटे शूटिंग होगी बाकि के 2 घंटे वो अपनी बेटी दुआ का ख्याल रखेंगी। संदीप रेड्डी वांगा को दीपिका की ये शर्तें अच्छी नहीं लगी और दोनों के बीच विवाद हो गया। दीपिका को फिल्म से बाहर करने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने अदाकारा तृप्ति डिमरी को साइन किया है। फिल्म स्पिरिट में अब प्रभास और तृप्ति नजर आएंगे।
