बॉलीवुड

दुआ के जन्म के बाद बेटी और काम के बीच बैलन्स करने में उलझीं दीपिका पादुकोण, मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार शेयर किया अनुभव

Deepika Padukone talk about her Motherhood Experience: अबू धाबी में हुए फोर्ब्स के इवेंट के दौरान दीपिका ने बताया कि वह बेबी और काम के बीच उलझी हुई है। दुआ के जन्म को करीब 7 महीने हो गए हैं इसी बीच वह अपने बेबी पर पूरा ध्यान दे रही है।

Image

Deepika Padukone talk about her Motherhood Experience

Deepika Padukone talk about her Motherhood Experience: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) हाल ही में नन्ही परी की मां बनी है। एक्ट्रेस के घर जब से प्यारी बेटी आई है तभी से वह काम से दूरी बनाए हुए हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद अपने जीवन में आए बदलाव के बारे में बात की। मीडिया से दूर दीपिका पादुकोण ने लंबे समय बाद करियर के बारे में बात करती नजर आई। अबू धाबी में हुए फोर्ब्स के इवेंट के दौरान दीपिका( Deepika Padukone) ने बताया कि वह बेबी और काम के बीच उलझी हुई है। दुआ के जन्म को करीब 7 महीने हो गए हैं इसी बीच वह अपने बेबी पर पूरा ध्यान दे रही है।

दीपिका ने बताया कि वह हाल ही में काम और अपने बेबी के बीच बैलन्स करने में लगी हुई है। अभी तक समझ नहीं आया है कि दुआ को घर पर छोड़कर काम कैसे करना है। दीपिका पादुकोण ने कहा, मुझे लगता है कि मातृत्व अपने आप में इतनी कमाल की फीलिंग है कि मुझे यकीन है कि कहीं न कहीं, अगर सीधे तौर पर नहीं तो कहीं न कहीं से यह उन फिल्मों और भूमिकाओं को प्रभावित करेगा जिन्हें मैं आगे चलकर करने का फैसला करती हूँ। उन्होंने कहा कि मैं परेशान नहीं हूं बस मैं यह सोचने में लगी हूं कि अब आगे काम को कैसे शुरू करना है।

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मां बनने के बाद मेरी गूगल सर्च हिस्ट्री में बेबी से जुड़े ही सवाल आते हैं। पेरेंटिंग से जुड़े हुए सवाल मैं अक्सर सर्च करती रहती हूं। बताते चले कि दुआ के जन्म के बाद से दीपिका ने फैसला किया था कि जब तक वह ठिक महसूस नहीं करती तब तक वह काम पर वापिस नहीं आएगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article