पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और कामेंटेटर रमीज राजा ने पाकिस्तान टेस्ट टीम के नए कप्तान पर सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम के नए कप्तान के तौर पर बाबर आजम को नियुक्त किया था, जो शान मसूद की जगह लेंगे। शान मसूद की खराब कप्तानी के कारण उन्हें हटाया गया था। 16 मैच में कप्तानी करने वाले मसूद को 12 मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
रमीज राजा ने पीसीबी के उस फैसले की आलोचना की है जिसके तहत आगामी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बाबर को टीम की कमान दी गई थी। इससे पहले साल 2020 से 2023 के बीच बाबर टीम की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शान मसूद का समर्थन करते हुए कहा 'आपने उन्हें एक साधारण टीम दे दी और आप उनसे अच्छे परिणाम की उम्मीद करते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि बाबर की कप्तानी में भी टीम आगामी दौरे पर संघर्ष करते नजर आएगी।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढें- ENG vs IND लाइव स्कोर अपडेट्
अगर मैं शान की जगह होता, तो मैं बोर्ड के सामने लिखित विरोध दर्ज कराता कि जब किसी कप्तान को लगातार साधारण खिलाड़ियों की टीम दी जाती है तो आप सकारात्मक परिणामों की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि अगर टेस्ट की साइड ही अच्छी ना हो तो आप केवल कप्तान को दोष कैसे दे सकते हैं।
जब बाबर आजम को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई तो सीनियर सेलेक्टर आकिब नबी ने दलील दी कि कप्तान के खराब निर्णय से टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा था। पाकिस्तान की टीम 13 जुलाई को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी, जहां वे दो टेस्ट मैच खेलेंगे और फिर अगस्त और सितंबर में तीन और टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे।
