Arwal Road Accident: बिहार के अरवल जिले में शनिवार को एक डंपर ट्रक और ऑटो रिक्शा की भिड़त में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी देते हुए कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर फतेहपुर संडा के पास हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी दिशा से आ रहे ऑटो रिक्शा की डंपर ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में अलवर जिला निवासी राजगीर राम, उनकी पत्नी मनीषा देवी, अमरजीत कुमार और रामदयाल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि डंपर ट्रक को जब्त कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
