Aamir Khan-Gauri Spratt New House: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग शादी की। ये आमिर खान की तीसरी शादी थी। लेकिन आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी होने के बाद जहां फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग इसका विरोध भी करते दिखाई दिए। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर हो रहे विरोध के बीच अब एक नई खबर सामने आ रही है। आमिर खान ने गौरी से शादी करने के बाद एक बड़ा फैसला लिया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Aamir Khan की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर Vicky Kaushal ने किया रिएक्ट, कही ये बात
नए घर में रहेंगे आमिर खान
आमिर खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह आमिर खान का अभी हाल ही में लिया गया एक बड़ा फैसला है। फ्री प्रेस जर्नल (Free Press Journal) की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल फिलहाल मुंबई के पाली हिल (Pali Hill) स्थित आमिर के किराए के अपार्टमेंट में रह रहे हैं। हालांकि, ये उनका हमेशा का घर नहीं होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर ने अपने परिवार के लिए पहले से ही नई रहने की व्यवस्था कर ली है। शादी के बाद उनका घर मुंबई के खार में यूनियन पार्क की विर्गो को-ऑपरेटिव सोसायटी में बन रहे मरीना अपार्टमेंट्स में होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि आमिर ने पिछले कई सालों में मरीना अपार्टमेंट्स में कई प्रॉपर्टी खरीदी हैं। दावा है कि उन्होंने यहां करीब एक दर्जन फ्लैट खरीदे हैं। खबर के मुताबिक, इमारत की सबसे ऊपरी तीन मंजिलों पर आमिर खान, गौरी स्प्रैट और उनके बेटे क्विन का घर होगा। इसे स्काई विला की तरह डिजाइन किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Aamir Khan और कबीर खान ने मिलाया हाथ, सिल्कयारा टनल रेस्क्यू पर बनेगी फिल्म
बड़े बेटे के लिए भी लिया प्लैट
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'आमिर ने बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) के लिए भी एक फ्लोर तैयार करवा रहे हैं। इसके अलावा इसी बिल्डिंग के कुछ फ्लैट फिल्ममेकर किरण राव और उनके बेटे आजाद को भी दिए जाएंगे।' रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आमिर की मां जीनत हुसैन और उनकी दोनों बहनों के लिए भी इसी बिल्डिंग में अपार्टमेंट रखे गए हैं। आखिर में रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिवार के लिए खरीदे जा रहे इन अतिरिक्त अपार्टमेंट्स के लिए आमिर खान ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की डाउन पेमेंट एडवांस के तौर पर कर दी है।
