टीवी मसाला

'रियलिटी शो को टीवी सीरियल मत बनाइए', एकता कपूर पर बरसीं Payal Rohatgi

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 11, 2026, 12:13 PM IST

Payal Rohatgi on Ektaa Kapoor: पायल रोहतगी ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एकता कपूर (Ektaa Kapoor) पर भी निशाना साधा है। तो चलिए जानते हैं पायल रोहतगी ने क्या कहा...

Image

पायल रोहतगी ने कही ये बात (Image Source: Chat GPT)

Payal Rohatgi on Ektaa Kapoor: एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) इन दिनों अपने टीवी शोज के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। पायल रोहतगी की लाइफ को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच कभी एक्ट्रेस की शादीशुदा में हलचल मच जाती है, तो कभी कोई लुक वायरल हो जाता है। इन सब के बीच पायल रोहतगी का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान पायल रोहतगी एकता कपूर (Ektaa Kapoor) को लेकर कुछ ऐसा बोला जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं कि पायल ने क्या बयान दिया है।

'लॉक अप 2' को लेकर कही ये बात

Hindustan Times से बातचीत में लॉक अप (Lock Upp) के नए सीजन को लेकर बात करते हुए पायल रोहतगी ने कहा कि वो अभी तक शो नहीं देख पाई हैं, क्योंकि वह अपने काम में काफी व्यस्त थीं। हालांकि, उन्होंने रियलिटी शोज के कॉन्सेप्ट की तारीफ की, लेकिन साथ ही कुछ प्रोड्यूसर्स पर निशाना भी साधा। पायल का कहना था कि जब रियलिटी शो में जरूरत से ज्यादा स्क्रिप्टेड ड्रामा जोड़ दिया जाता है, तो उसकी असली पहचान खत्म हो जाती है। उनके मुताबिक, जैसे ही कोई रियलिटी शो टीवी सीरियल जैसा दिखने लगता है। पायल ने बताया कि नच बलिए (Nach Baliye) के दौरान प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ektaa Kapoor) कुछ रिश्तों और हालात को ज्यादा ड्रामेटिक तरीके से दिखाना चाहती थीं। उन्होंने कहा, 'रियलिटी शो को टीवी सीरियल नहीं बनाना चाहिए। जब मैं 'नच बलिए' में एकता कपूर के साथ काम कर रही थी, तब वो शो को डेली सोप जैसा टच देना चाहती थीं। उनका कहना था कि हमें इसी तरह का कॉन्सेप्ट चाहिए।'

खोला ये राज

पायल ने दावा किया कि नच बलिए सीजन 7 (Nach Baliye Season 7) में उनके साथ कंटेस्टेंट रहीं मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और राइटर शरद त्रिपाठी (Sharad Tripathi) की जोड़ी और लव स्टोरी को भी एक खास तरीके से पेश किया गया था, क्योंकि उसे उसी अंदाज में दिखाकर टीआरपी बढ़ानी थी। उनका कहना था कि एकता कपूर की आदत है कि वो रियलिटी शोज को भी टीवी सीरियल जैसा बना देती हैं और फिर वो काल्पनिक लगने लगते हैं। आखिर में पायल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) के साथ ऐसा नहीं होगा। उनका मानना है कि अगर रियलिटी शो में जरूरत से ज्यादा कहानी और ड्रामा जोड़ दिया जाए, तो दर्शकों का भरोसा कम होने लगता है। यही वजह है कि बिग बॉस (Bigg Boss) जैसे लंबे समय से चल रहे रियलिटी शोज आज भी पसंद किए जाते हैं, क्योंकि लोगों को उनमें असलियत का एहसास होता है।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article