एजुकेशन

क्या स्कूल की तरह कॉलेज में भी 75% अटेंडेंस जरूरी होता है, जान लीजिए नियम

Is 75% Attendance Compulsary In College: यहां आप जान सकते हैं कि क्या कॉलेज में 75% अटेंडेंस जरूरी है? क्या कॉलेज में 75% अटेंडेंस चाहिए, कॉलेज में 75% अटेंडेंस के लिए कितने दिन? यहां आप अपने इन सभी सवालों के जवाब जान सकते हैं।

Image

Is 75% Attendance Compulsary In College: क्या कॉलेज में भी 75% अटेंडेंस अनिवार्य होता है

Is 75% Attendance Compulsary In College: स्कूलों की तरह कॉलेज में भी अटेंडेंस (उपस्थिति) को लेकर अक्सर छात्रों के मन में सवाल रहता है। अधिकतर छात्र जानना चाहते हैं कि क्या स्कूल की तरह कॉलेज में भी 75 पर्सेंट अटेंडेंस जरूरी होती है या फिर बिना नियमित क्लास लिए बिना परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बता दें देश के ज्यादातर कॉलेज और विश्वविद्यालयों में न्यूनतम उपस्थिति का नियम लागू होता है। यदि आपकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होती है तो आप परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या कॉलेज में 75% अटेंडेंस जरूरी है? क्या कॉलेज में 75% अटेंडेंस चाहिए, कॉलेज में 75% अटेंडेंस के लिए कितने दिन? यहां आप अपने इन सभी सवालों के जवाब जान सकते हैं।

Kya College Me 75 Percent Attendance Jaruri Hai: क्या कॉलेज में भी 75% अटेंडेंट जरूरी होता है

देश के ज्यादातर विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध कॉलेज छात्रों के लिए कम से कम 75% उपस्थिति का नियम अपनाते हैं। बता दें इसका उद्दश्य छात्रों की उपस्थिति दर्ज करवाना नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करना होता है कि स्टूडेंट्स अच्छे से पढ़ाई करें और अपना सिलेबस पूरा कर सकें। नियमित कक्षाओं में शामिल होने से प्रत्येक छात्र को अपने विषयों की अच्छी समझ हो जाती है।

कुछ यूनिवर्सिटीज में नहीं होता ये नियम

वहीं कुछ विश्वविद्यालयों व इससे संबंधित कॉलेजों में 75% अटेंडेंस का नियम लागू नहीं होता है। कई यूनिवर्सिटीज में 70% या फिर फिर 80% अटेंडेंस जरूरी होता है। ऐसे में छात्रों को अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय के अकादमिक नियमों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

अटेंडेंस कम रहने पर क्या होता है

अगर किसी छात्र की उपस्थिति निर्धारित सीमा से कम रहती है, तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई संस्थानों में ऐसे छात्रों को सेमेस्टर परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाता। वहीं कुछ कॉलेजों में पहले ऐसे छात्रों के अभिभावकों को सूचित किया जाता है। अगर इसके बाद भी इसमें सुधार नहीं आता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

कॉलेज में 75% अटेंडेंस के लिए कितने दिन

अक्सर छात्रों का सवाल रहता है कि कॉलेज में 75% अटेंडेंस के लिए कितने दिन आना होता है। बता दें कॉलेज में 75 पर्सेंट अटेंडेंस के लिए दिनों की संख्या निर्धारित नहीं होती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस सेमेस्टर या साल में कुल कितने वर्किंग डेज हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article