बॉलीवुड

समुंदर के बीचों-बीच Deepika Padukone ने Ranveer Singh को लगाया झापड़, वायरल हुआ वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 12:09 PM IST

Deepika-Ranveer Viral Yacht Video: कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है, जिसके बाद फैंस चिंतित हो गए थे। दीपवीर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें ये दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो से साफ है कि दोनों का रिश्ता बिल्कुल सामान्य है।

Image

Deepika Ranveer

Deepika-Ranveer Viral Yacht Video: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अदाकारा दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं, जिनके बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा बातें जानना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और ये दोनों अलग होने की सोच रहे हैं। रणवीर-दीपिका की तरफ से इन खबरों पर कोई जवाब नहीं आया, जिस कारण फैंस थोड़े से परेशान हो गए थे लेकिन हम आपको बता दें कि इनके बीच सबकुछ सामान्य है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो इंटरनेट पर लगातार वायरल भी हो रहा है, जिसमें ये दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं। दीपवीर के इस वीडियो को देखकर फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई है क्योंकि इन वीडियो ने इनकी अनबन की खबरों पर लगाम कस दी है।

दीपिका ने लगाया रणवीर को झापड़

इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक जगह रणवीर अपनी पत्नी दीपिका को इस कदर चिढ़ाते हैं कि वो उनके पैर पर झापड़ मारने को मजबूर हो जाती हैं। दीपिका अपने पति को प्यार में ही झापड़ लगाती हैं, जिसमें इनकी केमिस्ट्री नजर आती है। दीपिका-रणवीर जमाने से अपने प्यार को छुपाने में भरोसा नहीं रखते हैं और यह वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है।

पठान में दिखा दीपिका का स्टाइलिश अंदाज

बीते दिन शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म पठान का टीजर दर्शकों के सामने पेश किया, जिसमें दीपिका पादुकोण का स्टाइलिश अवतार दिखाई दिया। दीपिका पादुकोण फिल्म पठान में स्पाई का किरदार निभाती दिखाई देंगी। दीपिका-शाहरुख की जोड़ी पर्दे पर हमेशा हिट रही है और पठान के साथ भी यह सिलसिला जारी रहता दिखाई दे रहा है। पठान के टीजर को दर्शकों ने शानदार रिस्पांस दिया है। वैसे आपको पठान का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article