Deepika Padukone Badminton School: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण एक के बाद एक फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) संग विवादों को लेकर भी सुर्खियों में है। इन सब के बीच दीपिका पादुकोण ने एक नया ऐलान किया है। दीपिका पादुकोण एक और नए सफर पर निकल चुकी हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने पिता और बैडमिंटन लेजेंड प्रकाश पादुकोण (Prakash Padukone) के साथ मिलकर पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन (Padukone School of Badminton) लॉन्च करने की घोषणा की है। ये खबर आते ही हर जगह छा गई है। इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है।
दीपिका पादुकोण ने बैडमिंटन स्कूल खोलने का ऐलान
दीपिका पादुकोण एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दीपिका पादुकोण ने अभी हाल में पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन खोलने का ऐलान कर के सभी को हैरान कर दिया है। दीपिका पादुकोण ने ये ऐलान अपने पापा प्रकाश पादुकोण के बर्थडे पर किया है। दीपिका पादुकोण ने पापा संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में मामले की पूरी जानकारी दी है। दीपिका पादुकोण ने लिखा कि 'जो लोग बैडमिंटन खेलकर बड़े हुए हैं, वो जानते हैं कि ये स्पोर्ट जिंदगी को कैसे शेप देता है। मैंने खुद इसका एक्सपीरियंस किया है। पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन के जरिए हम चाहते हैं कि बैडमिंटन की खुशी और डिसिप्लिन हर तरह के लोगों तक पहुंचे, और एक ऐसी जेनरेशन बने, जो हेल्दी, फोकस्ड और स्पोर्ट्स से इंस्पायर्ड हो। पापा, जो लोग आपको अच्छे से जानते हैं, वो जानते हैं कि आपका इस स्पोर्ट के लिए कितना पैशन है। 70 साल की उम्र में भी आपका सारा वक्त बैडमिंटन में ही बीतता है। हम आपकी इस पैशन को रियलिटी बनाने के लिए कमिटेड हैं।'
इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और अटली (Atlee) की एक अनटाइटल्ड फिल्म AA22xA6 साइन की है। इसके अलावा वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सुहाना खान (Suhana Khan) की फिल्म किंग (King) में अहम रोल में नजर आने वाली हैं।
