बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी ब्रेक से पहले 'Singham Again' पूरी करना चाहते हैं Deepika Padukone-Ranveer Singh, कपल ने बनाई ये प्लानिंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 3, 2024, 01:03 PM IST

Deepika Padukone-Ranveer Singh to Wrap Up Singham Again Shoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। बी टाउन के इस कपल ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इस बीच अब दोनों ने सिंघम अगेन की अपनी शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Image

Ranveer Singh and Deepika Padukone to take Pregnancy Break after Singham Again

Deepika Padukone-Ranveer Singh to Wrap Up Singham Again Shoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। बी टाउन के इस कपल ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इस बीच अब दोनों ने सिंघम अगेन की अपनी शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, और अर्जुन कपूर स्टारर सिंघम अगेन इसी साल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग अब आखिरी फेज में चल रही है। इस बीच दीपिका और रणवीर ने भी फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा प्लान बना लिया है।

दोनों अपनी प्रेग्नेंसी और फिल्म के शेड्यूल को लेकर बैलेंस बनाना चाहते हैं। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि दीपिका और रणवीर दोनों ही प्रेग्नेंसी ब्रेक पर जाने से पहले सिंघम अगेन की शूटिंग को खत्म करना चाहते हैं, आइए इस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

प्रेग्नेंसी ब्रेक पर दीपिका-रणवीर ने बनाया ये प्लान

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फैसला कर दिया है कि अपने बच्चे को जन्म देने के कुछ समय बाद तक वह फिल्मी करियर से ब्रेक लेने वाले हैं।

दोनों ने अब फैसला किया है कि वह सिंघम अगेन की शूटिंग भी वह प्रेग्नेंसी ब्रेक पर जाने से पहले ही पूरी कर लेंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article