Shahid, Rashmika and Kriti's Cocktail 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में शाहिद कपूर को रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनॉन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। हाल ही में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर कई फोटोज शेयर की थीं। इन फोटोज को देखकर फैन्स के बीच उत्साह और बढ़ गया है। एक तरह 'कॉकटेल 2' चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर बिपाशा बसु का पोस्ट इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। आइए जानते हैं इस पोस्ट के वायरल होने की वजह क्या है? (इसे भी पढ़ें:Shakti Shalini: दोहरी भूमिका निभाती दिखेंगी Aneet Padda !! मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग)
रश्मिका-कृति के स्क्रीनटाइम से अपसेट हैं शाहिद कपूर
शाहिद कपूर से जुड़े इस पोस्ट को पहले न्यूज पोर्टल पर साझा किया गया था। इसके बाद बिपाशा बसु ने इसे इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट किया। इस पोस्ट में रेडिट पर हुई चर्चा का जिक्र था। पोस्ट में बताया गया है कि कथित तौर पर शाहिद कपूर फिल्म 'कॉकटेल 2' में स्क्रीन टाइम को लेकर थोड़े अपसेट हैं। शाहिद कपूर को लग रहा है कि 'कॉकटेल 2' में अभिनेता की तुलना में कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना के ज्यादा अहम सीन्स हैं। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर से सबकी जली है...' वाला कमेंट जाकिर खान को पड़ा भारी, Siddharth Anand ने दिया मुंहतोड़ जवाब)

बिपाशा बसु ने किया रीपोस्ट...
लोगों ने किया बिपाशा बसु का सपोर्ट
बिपाशा बसु ने यह इस पोस्ट को रीपोस्ट किया तो लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीनशॉट्स को वायरल करना शुरू कर दिया। रेडिट पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों ने बिपाशा बसु को सपोर्ट किया है तो कईयों का मानना है कि एक्ट्रेस ने यह पोस्ट जानबूझकर रीपोस्ट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लोल...गलती से हो गया...लेकिन शाहिद का अपने कोस्टार्स से असुरक्षित होना लगातार बना हुआ है...पहले सिर्फ हीरो से होता था अब हीरोइनों से भी होने लग गया।'
