बॉलीवुड

Chhaava Controversy: रिलीज से पहले विवादों में फंसी 'छावा', डायरेक्टर ने हटाया ये डांस सीन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 28, 2025, 12:37 AM IST

Sambhaji And Maharani Yesubai Dance Controversy: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई हैं। 'छावा' के ट्रेलर में दिखाए गए डांस सीन को लेकर हुए विवाद पर अब फिल्म के डायरेक्टर ने अब बड़ा कदम उठाया है। जिसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा है।

Image

Chhaava Dance Remove

Sambhaji And Maharani Yesubai Dance Controversy: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छावा' को लेकर चर्चा में हैं। अभी हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ 'छावा' के गाने भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। लेकिन वहीं फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोग काफी भड़क भी गए हैं। 'छावा' के ट्रेलर में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना का एक डांस सीन है जिसको लेकर काफी विवाद हो रहा है। आपको बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज और रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई का किरदार निभा रही हैं। डांस को लेकर हुए विवाद पर अब मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है।

गाने से हटाया जाएगा डांस सीन

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की लीड रोल वाली फिल्म छावा रिलीज होने से पहले ही विवाद में आ गई हैं। फिल्म को लेकर ये विवाद ट्रेलर लॉन्च के बाद से शुरू हो गया है। बढ़ते विवाद को देखते हुए 'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म के गाने से विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना का 'लेजिम' डांस सीन को हटाने का फैसला लिया है। लक्ष्मण उतेकर ने बयान जारी करते हुए कहा, 'मैं राज ठाकरे जी से मिलकर आया हूं, मैंने उनसे फिल्म को लेकर कुछ सुझाव और मार्गदर्शन लिया है। उनसे हुई मुलाकात के बाद उस डांस सीन को हटा दिया है जहां संभाजी महाराज लेजिम डांस कर रहे थे।' इसके आगे उन्होंने फिल्म के प्रीमियर को लेकर भी अपडेट दिया। लक्ष्मण उतेकर कहा कि 29 जनवरी को फिल्म छावा का प्रीमियर रखा जाएगा। इसमें कई मंत्री, इतिहासकार और भी कई दिग्गज लोग शामिल होंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना इस विवाद का वजह से काफी सर्खियों में आ गई हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म छावा अगले महीने यानी 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article