बॉलीवुड

'खत्म क्यों नहीं होने देते...' Kangana Ranaut को लेकर ये क्या बोल गईं Taapsee Pannu??

Taapsee Pannu on Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद फिर चर्चा में है। तापसी ने कंगना के तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए इस मुद्दे को खत्म करने की बात कही है।

Image

तापसी पन्नू ने कह दी बड़ी बात (pic credit-instagram)

Taapsee Pannu on Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और अदाकारा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के बीच चल रही तकरार एक बार फिर सुर्खियों में है। तापसी ने कंगना के हालिया तंज का जवाब दिया है। कंगना ने तापसी पर उनकी परवरिश और परिवार का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था। अपनी आने वाली फिल्म ‘गांधारी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान तापसी पन्नू ने इस विवाद पर बात की। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं तापनी पन्नू ने क्या कहा...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'रामदेव ने शालीनता की हर सीमा पार कर दी...' Kangana Ranaut का फूटा गुस्सा)

कंगना रनौत पर बोली तापसी पन्नू

सांसद कंगना रनौत पर बात करते हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा, "मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि जब भी कोई व्यक्ति दो महिलाओं से इस तरह का सवाल पूछता है... आज आपको मौका मिला है, तो आप इस मामले को खत्म क्यों नहीं होने देते? जब लोग हम दोनों से इस बारे में सवाल पूछना बंद कर देंगे, तो यह मुद्दा भी खत्म हो जाएगा। या तो आप सभी को यह सब होते हुए देखने में मज़ा आ रहा है, इसीलिए हर कोई बार-बार वही सवाल पूछ रहा है; या फिर अगर आप सच में चाहते हैं कि यह मुद्दा खत्म हो जाए, तो शायद आप ऐसे सवाल पूछना बंद कर देंगे और मामले को सुलझने देंगे।"

बताते चलें कि एक्ट्रेस तापसी पन्नू का यह बयान कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट के कुछ दिन बाद आया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना नाम लिए तापसी को सस्ती कॉपी कहा था। हालांकि, बाद में उनकी ये पोस्ट डिलीट कर दी गईं। कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि एक ‘सस्ती कॉपी’ अपनी आने वाली बी-ग्रेड फिल्म के प्रमोशन में लगी है, लेकिन मीडिया से बातचीत में उसका मुख्य मुद्दा हमेशा कंगना रनौत ही होती हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि तापसी ने उनकी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाकर सारी हदें पार कर दीं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article