बॉलीवुड

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन ने खत्म की फिल्म की शूटिंग, रस-मलाई खाकर मनाया जश्न

Kartik Aaryan's Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) की शूटिंग पूरी कर ली है। बता दें यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है।

Image

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan's Chandu Champion: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता ने 'प्यार का पंचनामा', 'सत्यप्रेम की कथा' और 'भूल भुलैया 2' जैसी फिल्में करके यह साबित कर दिया है कि वो हर किरदार को निभाने में सक्षम हैं। बीते कई दिनों से कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) की शूटिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने फिल्म से अपना एक नया लुक भी शेयर किया था। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी है।

कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें रस-मलाई खाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, 'इस रस-मलाई का स्वाद जीत से कम नहीं है! एक साल बाद मीठा खा रहा हूं!! एक साल से ज्यादा की कड़ी मेहनत और दुनिया भर में 8 महीने की दिन-रात शूटिंग के बाद, आज हमने चंदू चैंपियन की शूटिंग पूरी की। यह रस-मलाई इससे ज्यादा मीठी नहीं हो सकती। यह रस-मलाई उस इंसान की ओर से है, जिसने चुनौतीपूर्ण रास्ता बनाया... आप एक प्रेरणा रहे हैं सर!'

बता दें 'चंदू चैंपियन' का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। इस फिल्म में खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए कार्तिक आर्यन ने खूब मेहनत की है। कार्तिक आर्यन के फैन्स भी उन्हें फिल्म 'चंदू चैंपियन' में एक अनोखे अवतार में देखने के लिए फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इसी साल 14 जून के दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article