एजुकेशन

BHEL Recruitment 2026: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में बिना परीक्षा के डायरेक्ट नौकरी, इस डेट को है वॉक इन इंटरव्यू

BHEL Apprentice Recruitment 2026: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी NATS पोर्टल पर जाकर अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Image

BHEL Apprentice Recruitment 2026: बीएचईएल में अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी

BHEL Apprentice Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (BHEL Apprentice Recruitment 2026) निकाली है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी NATS पोर्टल पर जाकर अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर (BHEL Apprentice Recruitment) सकते हैं। खास बात है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए नहीं बल्कि डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए सेलेक्शन होगा। BHEL के सेंटर फॉर लर्निंग एंड डेवलपमेंट और ह्यूमन रिसोर्स डेवलमेंट की तरफ से इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यहां आप बीएचईएल के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट व इंटरव्यू का शेड्यूल जान सकते हैं।

BHEL Apprentice Qualification: बीएचईएल अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन

बीएचईएल के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन होना चाहिए। यहां ग्रेजुएशन डिग्री में अनारक्षित वर्ग (General Category) और ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों के 60 प्रतिशत मार्क्स या इससे ज्यादा मार्क्स होने चाहिए। जकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत मार्क्स निर्धारित है।

BHEL Apprentice Age Limit: बीएचईएल अप्रेंटिस के लिए एज लिमिट

वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां भी कैटेगिरी वाइज अलग अलग है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी। जबकि ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 10 साल की छूट दी जाएगी।

BHEL Apprentice Walk In Interview Schedule: बीएचईएल अप्रेंटिस के लिए वॉकइन इंटरव्यू

भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, मैकेट्रॉनिक्स और कैमिकल इंजीनियरिंग के पदों पर इंटरव्यू 6 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर मिनट से 11 बजे तक इंटरव्यू चलेगा। जबकि कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के लिए 7 अगस्त को इंटरव्यू होगा और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लिए इंटरव्यू 8 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक होगा।

BHEL Apprentice Salary: बीएचईएल अप्रेंटिस के लिए सेलेक्शन और स्टाइपेंड

यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए होगा। रिटन टेस्ट वॉक इन इंटरव्यू के समय ही होगा। वहीं स्टाइपेंड की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 17,500 स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें 13,000 बीईएल और 45000 सरकार द्वारा डीबीटी के जरिए ट्रांसफर होंगे। इसके अलावा कैंटीन और ट्रासपोर्ट की सुविधाएं चार्जेबल होंगी

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article