बॉलीवुड

बॉबी देओल की होगी ऑनस्क्रीन बेटे से भिड़ंत, Chand Mera Dil से भिड़ेगी Bandar

Chand Mera Dil VS Bandar Clash: करण जौहर ने अपनी नई फिल्म चांद मेरा दिल को 22 मई के दिन रिलीज करने का फैसला लिया है, जिसके बाद ये साफ हो गया है कि ये मूवी बंदर से भिड़ेगी।

Image

Chaand Mera Dil to clash with Bandar on Box Office (Image Source: Movie Posters)

KEY HIGHLIGHTS
  • करण जौहर ने चांद मेरा दिल की रिलीज डेट का किया ऐलान
  • बंदर में बॉबी देओल का है जबरदस्त रोल
  • 22 मई को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी बंदर और चांद मेरा दिल

Chand Mera Dil VS Bandar Clash: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक करण जौहर ने अपने बैनर की नई मूवी चांद मेरा दिल की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। कुछ देर पहले ही करण जौहर ने फिल्म चांद मेरा दिल का पहला टीजर फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी रोमांटिक अवतार में दिखाई दे रहे हैं। चांद मेरा दिल के टीजर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है लेकिन इसके साथ-साथ एक चीज सामने हो गई है। चांद मेरा दिल के मेकर्स ने टीजर के साथ ऐलान कर दिया है कि वो इसे 22 मई के दिन रिलीज करेंगे। इसी दिन बॉबी देओल की कमाल की मूवी बंदर भी रिलीज हो रही है, जिसको अनुराग कश्यप ने बनाया है। (ये भी पढ़ें: राजपाल यादव की खिल्ली उड़ाकर बुरे फंसे सौरभ द्विवेदी, Salman Khan ने ऐंठा कान)

Chand Mera Dil और Bandar के बीच होगा क्लैश

करण जौहर के बैनर में बनी चांद मेरा दिल एक रोमांटिक ड्रामा है जबकि बॉबी देओल की अपकमिंग मूवी बंदर एक क्राइम थ्रिलर है। इसे अनुराग कश्यप ने बनाया है। फिल्म बंदर की स्क्रीनिंग विदेश में कई जगह हो चुकी हैं, जहां इसकी काफी तारीफ हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म बंदर में बॉबी देओल एकदम अलग अवतार में दिखाई देंगे, जिस कारण ऑडियंस इस मूवी के लिए काफी एक्साइटेड है। बंदर और चांद मेरा दिल के साथ-साथ 22 मई को सिनेमाघरों में तेरा यार हूं मैं भी रिलीज होगी। (ये भी पढ़ें: 'तेरी शादी नहीं टिकेगी...' 50 साल की Ekta Kapoor से दोस्तों ने क्यों कही इतनी कड़वी बात? एक्ट्रेस ने किया खुलासा)

बैड्स ऑफ बॉलीवुड में साथ दिख चुके हैं लक्ष्य और बॉबी

Chand Mera Dil VS Bandar Poster

Chand Mera Dil to clash with Bandar on Box Office (Image Source: Movie Poster)

अभिनेता लक्ष्य लालवानी को दर्शकों ने कुछ दिनों पहले आर्यन खान के वेब शो बैड्स ऑफ बॉलीवुड में देखा था। इसमें लक्ष्य लालवानी और बॉबी देओल बाप-बेटे के रोल में नजर आए थे। इस वेब शो को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला था। बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद ये दोनों पहली दफा आमने सामने होंगे लेकिन इस दफा इनका आमना-सामना बॉक्स ऑफिस पर होगा। वैसे आप बंदर, चांद मेरा दिल और तेरा यार हूं में से किस फिल्म के लिए ज्यादा एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article