टीवी मसाला

'तेरी शादी नहीं टिकेगी...' 50 साल की Ekta Kapoor से दोस्तों ने क्यों कही इतनी कड़वी बात? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Ekta Kapoor On Marriage: नागिन 7 की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि दोस्तों की तरफ से उन्हें शादी न करने की सलाह मिली थी।

Image

एकता कपूर की फोटो (Photo Credit- Instagram)

Ekta Kapoor On Marriage: नागिन 7 (Naagin 7) की मुख्य निर्माता एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री के कई हिट शोज दिए हैं, तो साथ ही कई एक्टर्स को टीवी का स्टार बनाया है। एकता कपूर अपने करियर में सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) 50 साल की हो चुकी हैं और आज भी सिंगल हैं। कई बार एकता कपूर की शादी का सवाल उठा है लेकिन हर बार उन्होंने इस सवाल का टाला है। अब एकता ने एक पॉडकास्ट में शादी न करने का कारण बताया है। इस मौके पर एकता ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने दोस्तों ने ही कभी शादी न करने की सलाह दी थी। इसकी वजह भी एकता ने बताया है। (पढ़ें स्टोरी:- हिट मशीन ये 7 एक्ट्रेस, एक एपिसोड के लिए वसूलती है तगड़ी रकम; स्मृति ईरानी की फीस जान लगेगा झटका)

एकता कपूर ने शादी न करने के बताया कारण

एकता कपूर (Ekta Kapoor) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की। एकता से पॉडकास्ट में पूछा जाता है कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की या क्या वह अब शादी करेंगी? इस पर एकता कहती हैं, 'अब तक नहीं की. इसका मतलब ये नहीं है कि अब नहीं करूंगी। शादी तो किसी भी उम्र में हो सकती है। मैं यहां पर सिर्फ इतना कह सकती हूं कि शादी ऐसा चीज होता है कि आज के टाइम पर कम से कम लोग ही शादी करें तो ही ठीक है। अडजस्ट करना एक इंसान के साथ वो भी एक उम्र के बाद काफी मुश्किल हो जाता है। जितना मैं अपने मॉम डैड के साथ बिजी हूं। जितना मैं अपने बेटे के साथ बिजी हूं।' (पढ़ें स्टोरी:- Mangal Lakshmi: आंख पर पट्टी बांध सेट पर आईं उर्वशी उपाध्याय, सर्जरी के अगले दिन ही शुरू की शूटिंग)
एकता कपूर की फोटो

Ekta Kapoor की फोटो (Photo Credit)

दोस्तों ने दी एकता कपूर को सलाह

इसके आगे एकता कपूर ने कहा कि शादी रुकावट नहीं लाती, लेकिन आपने जो कमिटमेंट ली है, उसे तो पूरा ही करना पड़ता है। आपको टाइम देना पड़ेगा। आपको किसी और के लिए वक्त निकालना पड़ेगा और अगर आप नहीं कर सकते तो आपको नहीं करनी चाहिए। मेरे सारे दोस्तों ने मेरी जिंदगी देखने के बाद मुझे एक ही बात कही है। प्लीज तुम शादी मत करना। तुम बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ शादी कर चुकी हो। इसके आगे एकता कपूर ने कहा कि उनका कहना है कि तुम कभी ऑफिस नहीं छोड़ोगी। तुम घर पर नहीं आओगी। टाइम घर पर नहीं दे पाओगी। तु्म्हारी शादी टिकने वाली ही नहीं है।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article