बॉलीवुड

Border 2 First Review: तरण आदर्श को वरुण धवन की एक्टिंग ने किया सरप्राइज, कहा- 'ये एपिक फिल्म है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 23, 2026, 08:58 AM IST

Taran Adarsh Border 2 First Review: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol), वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) का ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने रिव्यू किया है। तो चलिए जानते हैं तरण आदर्श ने क्या लिखा है।

Image

Image Source: Border 2 Movie

Taran Adarsh Border 2 First Review: एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) आज यानी 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ बस सनी देओल की मूवी को लेकर बात हो रही है। इसी बीच ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने सनी देओल की फिल्म बॉर्डर का रिव्यू किया है। तरण आदर्श के रिव्यू ने सामने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। तो चलिए जानते हैं तरण आदर्श ने रिव्यू में क्या लिखा है।

तरण आदर्श ने दिए इतने स्टार्स

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि तरण आदर्श द्वारा किया गया फिल्म बॉर्डर 2 का रिव्यू है। तरण आदर्श ने फिल्म का रिव्यू करते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। तरण आदर्श ने लिखा कि 'डायरेक्टर अनुराग सिंह ने एक धमाकेदार, इमोशनल युद्ध वाली एपिक फिल्म बनाई है। स्केल, सच्चाई और दिल से यह पुरानी बॉर्डर की याद को सम्मान देती है। फिल्म का सब्जेक्ट बहादुरी, कुर्बानी और भाईचारा है। इसे पूरी ईमानदारी और सिनेमाई अंदाज में दिखाया गया है। 1971 के युद्ध की भावना को बखूबी निभाया गया है। युद्ध के सीन बहुत शानदार हैं, डायलॉग बहुत अच्छे हैं और म्यूजिक तो कमाल का है। सनी देओल फिल्म का सबसे बड़ा नाम हैं। उनके डायलॉग पर थिएटर गूंज उठता है। फिल्म की शुरुआत से अंत तक वे हैं और उनका रोल सबसे बड़ा है। वरुण धवन ने बहुत अच्छा सरप्राइज दिया है। वे गुस्सा, कमजोरी और जोश सब दिखाते हैं। दिलजीत दोसांझ हर सीन में मजा लाते हैं। आहान शेट्टी ने भी अच्छा काम किया है। मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी अच्छी लगीं।' तरण आदर्श ने फिल्म बॉर्डर 2 को 4.5 स्टार दिए।

लोगों को दी देखने की सलाह

तरण आदर्श अपने ट्वीट में लोगों को सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 देखने के सलाह देते हुए नजर आए। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर किए गए रिव्यू पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article