2026 की शुरुआत ही मेकर्स को कंगाल कर गए ये 7 सितारे, लगा दी फ्लॉप्स की झड़ी

Flop Actors in January 2026: भले ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2025 का अंत धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी के साथ हुआ हो लेकिन साल 2026 की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रही है। जनवरी के महीने में रिलीज हुई फिल्मों ने ट्रेड पंडितों और दर्शकों को बहुत निराश किया है। आइए आपको उन 7 एक्टर्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने जनवरी 2026 में मेकर्स के रुपये डुबोए हैं।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Jan 22 2026, 20:04 IST
जनवरी 2026 में इन 7 सितारों के माथे पर लगा फ्लॉप का ठप्पाImage Credit : Movie Posters01 / 07

जनवरी 2026 में इन 7 सितारों के माथे पर लगा फ्लॉप का ठप्पा

Flop Actors of January 2026: साल 2025 का अंत भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने जिस तरह से किया था, उसे देखकर ऐसा लगा था कि साल 2026 धमाकेदार रहेगा और जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख देंगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिखा। जनवरी 2026 में रिलीज हुई फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दी हैं बल्कि उसके साथ-साथ ये भी साफ नजर आया है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री सालों पुरानी गलती दोहरा रही है। वो गलती है खराब स्क्रिप्ट के साथ फिल्में शुरू करना। प्रभास जैसे सुपरस्टार भी अपने स्टारडम से इन खराब स्क्रिप्ट्स को हिट नहीं करवा पा रहे हैं। आइए आपको उन 7 सितारों के बारे में बताते हैं, जिनके माथे पर जनवरी 2026 में फ्लॉप का ठप्पा लगा है।

अगस्त्य नंदा (Ikkis)Image Credit : Movie Posters02 / 07

अगस्त्य नंदा (Ikkis)

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने फिल्म इक्कीस के साथ साल 2026 की शुरुआत की, जो धर्मेंद्र की आखिरी मूवी है। दर्शकों को लगा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इक्कीस को बहुत ही सीमित दर्शक मिले, जिस कारण इसकी एंट्री सुपरहिट फिल्मों में नहीं हो पायी है।

प्रभास (Raja Saab)Image Credit : Movie Posters03 / 07

प्रभास (Raja Saab)

भारतीय सिनेमा के बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ कोई भी निर्माता सस्ती मूवी नहीं बनाता है। राजा साब भी प्रभास की बिग बजट हॉरर कॉमेडी मूवी थी, जिसमें संजय दत्त जैसे कलाकार थे। प्रभास-संजय दत्त जैसे स्टार्स के बावजूद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पायी।

आशुतोष राणा (One Two Cha Cha)Image Credit : Movie Posters04 / 07

आशुतोष राणा (One Two Cha Cha)

एक्टिंग की दुनिया के माहिर कलाकार आशुतोष राणा बीते दिनों वन टू चा चा नाम की एक फिल्म लेकर आए थे। ये कॉमेडी फिल्म भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकामयाब रही और फ्लॉप की श्रेणी में शामिल हो गई।

पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा (Rahu Ketu)Image Credit : Movie Posters05 / 07

पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा (Rahu Ketu)

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की हिट जोड़ी भी साल 2026 में फ्लॉप साबित हुई। बॉलीवुड के ये फुकरे बॉयज 2026 में राहु केतु नाम की मूवी लेकर आए लेकिन दर्शकों ने इसे बिल्कुल भी भाव नहीं दिया।

वीर दास (Happy Patel)Image Credit : Movie Posters06 / 07

वीर दास (Happy Patel)

एक्टर वीर दास ने आमिर खान के बैनर के लिए हैप्पी पटेल नाम की मूवी बनाई जो एक स्पाई कॉमेडी मूवी थी। ये अलग तरह का जॉनर है, जिसको बॉलीवुड ने बहुत ही कम एक्सप्लोर किया है फिर भी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

नवीन पॉली (Baby Girl)Image Credit : Movie Posters07 / 07

नवीन पॉली (Baby Girl)

तेलुगु स्टार नवीन पॉली साल 2026 में बेबी गर्ल नाम की मूवी लेकर आए, जिससे सभी को बहुत सारी उम्मीदें थीं। हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी और एवरेज साबित हुई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!