बॉलीवुड

दिलजीत दोसांझ ने क्रिएटिव डिफरेंसेस नहीं इस वजह से छोड़ी 'नो एंट्री 2', बोनी कपूर ने कहा- 'बात चल रही है...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2025, 08:57 PM IST

Boney Kapoor on Diljit Dosanjh Exit From No Entry 2: फिल्म नो एंट्री 2 (No Entry 2) एक बार फिर चर्चा में आ गई है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह की वजह से फिल्म को 'नो एंट्री 2' को छोड़ दिया है। अब इसको लेकर बोनी कपूर ने बयान दिया है।

Image

Boney Kapoor on Diljit Dosanjh Exit From No Entry 2

Boney Kapoor on Diljit Dosanjh Exit From No Entry 2: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी सीक्वल 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक बड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने वरुण धवन (Varun Dhawan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ वाली इस फिल्म को क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से छोड़ दिया। जिसके बाद हर तरफ इसको लेकर शुरू हो गई। नए स्टार्स के नाम को लेकर कयास लगाए जाने लगे। लेकिन इस इस सब के बीच अब फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) का रिएक्शन सामने आया है।

दिलजीत दोसांझ के बाहर होने पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म नो एंट्री 2 को एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। आज यानी 15 मई को दिन में खबर सामने आई थी कि दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। लेकिन रात होते-होत फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने इसको लेकर रिएक्शन भी दे दिया है। बोनी कपूर ने पिंकविला (Pinkvilla) से खास बातचीत में साफ किया, 'कोई क्रिएटिव डिफरेंसेस नहीं हैं, ये बात बिल्कुल गलत है। दिलजीत दोसांझ के पास डेट्स को लेकर कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि चीजें ठीक हो जाएं।' आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग 2025 के तीसरे क्वार्टर में शुरू होगी, जिस से पहले मेकर्स सभी स्टार्स को एक लाइन में करने में लगे हुए हैं।

कब रिलीज होगी 'नो एंट्री 2'

अनीस बज्मी (Anees Bazmee) के डायरेक्शन में बन रही अर्जुन कपूर और वरुण धवन की फिल्म एंट्री 2 बोनी कपूर के बयान के बाद फिर से चर्चा में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म एंट्री 2 इसी साल अक्टूबर महीने में रिलीज हो सकती है। फिल्म एंट्री 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article