बॉलीवुड

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बंद किया Aditya Dhar का मानहानि का मुकदमा, निर्माता संतोष कुमार ने 'चोर' कहने पर मांगी माफी

HC Closes Aditya Dhar's Defamation Suit: संतोष कुमार द्वारा स्क्रिप्ट चोरी करने के बाद आदित्य धर ने मानहानि मुकदमा दायर किया था। अब संतोष ने इस मामले में माफी मांग ली है।

Image

आदित्य धर (Pic Credit: Instagram)

HC Closes Aditya Dhar's Defamation Suit: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' जबरदस्त हिट साबित हुई। डायरेक्टर पर स्क्रिप्ट छोटी करने के मामले में केस भी चल रहा है। कुछ दिनों पहले डायरेक्टर संतोष कुमार ने आरोप लगाया था कि आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) उनकी 2023 की स्क्रिप्ट 'डी-साहब' की कॉपी है। इस तरह का आरोप लगाने के बाद आदित्य धर ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आदित्य धर ने इन सभी आरोपों को मानहानिकारक बताया और कहा कि इससे उनकी इमेज को काफी नुकसान हो रहा है। (इसे भी पढ़ें: तमिल निर्माता RB Choudary की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रजनीकांत-चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि)

संतोष कुमार ने आदित्य धर से मांगी माफी

5 मई यानी मंगलवार को 'लाइव लॉ' ने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदित्य धर द्वारा संतोष कुमार के खिलाफ दायर किए गए मानहानि के मुकदमे को बंद कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि संतोष ने अपने बयानों के लिए माफी मांग ली थी। जस्टिस आरिफ डॉक्टर की सिंगल-न्यायाधीश पीठ ने अपने आदेश में यह दर्ज किया, 'मिस्टर भूरा जो संतोष कुमार की ओर से वकील के तौर पर पेश हुए हैं, उन्होंने 30 मार्च, 2026 को हुई प्रेस मीटिंग में दिए गए बयानों के लिए माफी मांगी है। डॉ. सराफ जो आदित्य धर की ओर से सीनियर वकील के तौर पर पेश हुए हैं, उन्होंने यह निवेदन किया कि मांगी गई माफी को देखते हुए उनके मुवक्किल अब हर्जाने के मुकदमे को आगे बढ़ाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद इस केस को बंद कर दिया गया है।' (इसे भी पढ़ें: 'शक्तिमान' के लिए परफेक्ट हैं Ranveer Singh, मुकेश खन्ना के फैलसे पर 'तमराज किलविश' का दो टूक बयान)

Aditya

Aditya

'धुरंधर' ने की शानदार कमाई

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' बीते साल रिलीज हुई थी। इस मूवी ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं दूसरी ओर जब इस साल 19 मार्च को इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया गया तो दर्शकों ने इसे भी काफी पसंद किया। 'धुरंधर 2' अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। फैन्स को अब इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article