Surendra Pal on Ranveer Singh in Shaktimaan: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) वैसे तो अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस मूवी के साथ-साथ रणवीर सिंह फिल्म 'शक्तिमान' को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि रणवीर सिंह को 'शक्तिमान' में देखा जाएगा लेकिन दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने असहमति जाहिर की है। मुकेश खन्ना ने बार-बार यह कहा कि जिस तरह की इमेज शक्तिमान के किरदार के लिए चाहिए वो उनके अंदर नहीं है। वहीं अब दूसरी ओर 'तमराज किलविश' का किरदार निभा चुके सुरेंद्र पाल ने रणवीर सिंह के 'शक्तिमान' (Shaktimaan) का किरदार निभाने पर मुकेश खन्ना के बयान को लेकर अपना रिएक्शन दिया। (इसे भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के तमिलनाडु चुनाव 2026 जीतने से गदगद हुईं प्रोड्यूसर चार्मी कौर, तृषा कृष्णन को बताया 'लकी मैस्कॉट')
'शक्तिमान' के लिए सही ऑप्शन हैं रणवीर सिंह
'शक्तिमान' में 'तमराज किलविश' का किरदार निभा चुके सुरेंद्र पाल ने सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए मुकेश खन्ना के बयान पर चुप्पी तोड़ी। मुकेश खन्ना ने कहा था कि रणवीर सिंह 'शक्तिमान' के रोल के लिए सही नहीं हैं। सुरेंद्र पाल ने दावा किया कि असली 'शक्तिमान' कभी "समझौता" नहीं करेगा। इस दौरान उन्होंने मुकेश खन्ना को 'जिद्दी' बताया। सुरेंद्र पाल को लगता है कि रणवीर सिंह इस मूवी के लिए बेकार ऑप्शन नहीं है। मुकेश खन्ना को अपने फैलसे पर एक बार फिर विचार करना चाहिए। (इसे भी पढ़ें: Peddi Cast Fees: राम चरण की फीस ने निर्माताओं का निकला तेल, जान्हवी-विजय को थमाई चिल्लर)

Surendra Pal
मुकेश खन्ना को सुरेंद्र पाल ने बताया 'जिद्दी'
सुरेंद्र पाल ने कहा, 'वो अच्छे जज हैं और यह उनका ही क्रिएशन है। वो इस किरदार के लिए अच्छा ही चाहेंगे, वो इसे आज भी अपने बच्चे की तरह मानते हैं। वो जिद्द हैं इसलिए समझौता नहीं करेंगे।' सुरेंद्र पाल ने आगे कहा, 'रणवीर सिंह गलत ऑप्शन नहीं है। मुझे वह सच में बहुत पसंद हैं और 'धुरंधर' देखने के बाद तो मैं उनका और भी बड़ा फैन बन गया हूं। मुझे लगता है कि 'शक्तिमान' के रोल के लिए वो एकदम सही हैं। मुकेश जी को इस बारे में एक बार फिर सोचना चाहिए और अपनी सोच को थोड़ा और खुला रखना चाहिए।'
