RB Choudary Dies: 6 मई के दिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी (RB Choudary) की 5 मई यानी मंगलवार को उदयपुर एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आर.बी. चौधरी के निधन की खबर के बाद साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े एक्टर्स अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। रजनीकांत (Rajinikanth) ने कहा कि इस खबर को सुनकर उन्हें 'गहरा सदमा और दुख' हुआ है। चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका 'दिल टूट गया है।'
रजनीकांत ने व्यक्त किया दुख
निर्माता आर.बी. चौधरी के निधन की खबर सुनने के बाद रजनीकांत ने अपने एस अकाउंट एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्त, सुपर गुड फिल्म्स के आर.बी. चौधरी एक बेहतरीन प्रोड्यूसर थे। वो शानदार इंसान थे। उन्होंने कई युवा डायरेक्टर्स को मौके दिए और फिल्म इंडस्ट्री को जिंदा रखा। उनकी अचानक हुई मौत की खबर ने मुझे गहरा सदमा और दुख पहुंचाया है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।' (इसे भी पढ़ें: 'शक्तिमान' के लिए परफेक्ट हैं Ranveer Singh, मुकेश खन्ना के फैलसे पर 'तमराज किलविश' का दो टूक बयान)
चिरंजीवी ने भी दी श्रद्धांजलि
चिरंजीवी ने लिखा, 'दिग्गज निर्माता आर.बी. चौधरी गारू के अचानक निधन की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है। मैं उन्हें कई सालों से जानता हूं। मैं अपनी फिल्म 'गॉड फादर' के लिए 'सुपर गुड फिल्म्स' के जरिए उनके साथ जुड़ा था। उन्होंने कई टैलेंटेड डायरेक्टर्स और एक्शन के करियर को बनाया। कई कहानियों को जीवंत किया है। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान शब्दों से परे है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस अकल्पनीय क्षति को सहने की शक्ति उन्हें मिले।' (इसे भी पढ़ें: Peddi Cast Fees: राम चरण की फीस ने निर्माताओं का निकला तेल, जान्हवी-विजय को थमाई चिल्लर)
वेंकटेश दग्गुबाती ने जताया दुख
वेंकटेश दग्गुबाती ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'आर.बी. चौधरी गारू के निधन की खबर सुनकर मैं शब्दों में अपना दुख बयां नहीं कर सकता। कई सालों तक हमारा आपस में गहरा रिश्ता रहा। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे 'सूर्यवंशम', 'राजा', 'सीनू' और 'संक्रांति' जैसी फिल्मों के लिए 'सुपर गुड फिल्म्स' के साथ जुड़ने का मौका मिला। सिनेमा के प्रति उनका जुनून और योगदान उनके काम के जरिए हमेशा जिंदा रहेगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति और शांति प्रदान करें।'
आर.बी. चौधरी के परिवार में उनके चार बेटे हैं। उनके बेटे सुरेश ने उनके होम प्रोडक्शन 'सुपर गुड फिल्म्स' के लिए फिल्में बनाईं। उन्होंने 'चेरन पांडियन', 'नट्टमई', 'पूवे उनाक्कागा', 'सूर्यवंशम', 'थुल्लाथा मनमम थुल्लम', 'आनंदम', 'जिला' और 'गॉडफादर' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। उनका सबसे हालिया वेंचर वाडिवेलु-फहद फासिल स्टारर 'मारीसन' था।
