Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) आज 16 अक्टूबर 2023 को 75 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी और मथुरा से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी इस उम्र में भी हमेशा व्यस्त रहती हैं। वह फिल्म में तो फिलहाल बीते काफी समय से नजर नहीं आई हैं, हालांकि एक एमपी के तौर पर अपनी भुमिका निभाने के लिए और परिवार के साथ वक्त बिताने के चलते वह अपने आप को ज्यादातक समय बिजी रखती हैं। आज जब कोई हेमा मालिनी को देखता है, तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता कि आखिर 75 साल की उम्र में भी कोई इतना खूबसूरत कैसे लग सकता है।
अपने जन्मदिन के मौके पर हेमा मालिनी ने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर को लेकर भी बात की है। आइए इस खास इंटरव्यू पर नजर डालते हैं।
अमिताभ संग काम करना चाहती हैं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने कहा, 'काश मेरे लिए कोई बागवान जैसी कोई स्क्रिप्ट लिख रहा हो, मैं दोबारा अमित जी के साथ काम करना चाहती हूं। ऐसा नहीं है कि मेरे पास काम नहीं है, मैं एक एमपी के तौर पर काफी व्यस्त हूं और अपने परिवार के साथ भी समय बिताने की कोशिश करती हूं।'
इसी के साथ ही हेमा मालिनी ने कहा, 'मैं भी ये सोचती हूं कि आखिर 75 की उम्र में कितनी खूबसूरत लगती हूं (हंसते हुए)। ये सब देवी मां की कृपा है। मैं खुद भी अपने शरीर का काफी खयाल रखती हूं।'
