बॉलीवुड

एक्ट्रेस Aasha Jaiswal Singh की हुई मृत्यु, बेटे ने दी दुखभरी खबर

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आशा जायसवाल सिंह की मृत्यु की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आशा जायसवाल सिंह के बेटे ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी साझा की है।

Image

एक्ट्रेस Aasha Jaiswal Singh की हुई मृत्यु, बेटे ने दी दुखभरी खबर

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आशा जायसवाल सिंह ने 22 अगस्त को अपनी अंतिम सांस ली और इस दुनिया को छोड़कर चल बसीं। आशा जायसवाल को दर्शकों ने कई फिल्मों में मां के रोल निभाते हुए देखा था। आशा के बेटे आकाश भारद्वाज ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की है। आकाश ने अपनी मां को आखिरी विदाई देते हुए उन्हें आयरन लेडी यानि कि लौह महिला की पदवी दी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'मेरे पास मैसेज-स्क्रीनशॉट', Asim Raiz ने आरोपों पर जवाब देने के बाद Himanshi Khurana की खोली पोल, दी धमकी

बेटे ने दी Aasha Jaiswal Singh की मृत्यु की जानकारी

आकाश भारद्वाज ने अपने पोस्ट में लिखा है, "वो एक कर्मठ लौह महिला थीं। आप सभी उनकी आत्मा की सदगति एवं शांति के लिए प्रार्थना करें और उनके काम को सोशल मीडिया पर जरूर देखें और याद रखें ताकि उनकी आत्मा जहां भी हो प्रसन्नचित हो कि आप उनका काम अब भी देख और याद कर रहे हैं। क्योंकि उनके जीवन में उनका कर्म ही सबकुछ था जो उन्हें उनकी मृत्यु के बाद ब्रह्माण में मोझ प्रदान करें इसी आशा के साथ ये संदेश मैं प्रसारित कर रहा हूं। मृत्यु का दुख नहीं आनंद ब्रह्मानंद यही उनका संदेश।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के मेकर्स ने Urfi Javed को एक झटके में किया रिजेक्ट, भड़कते हुए बोलीं एक्ट्रेस- 'क्या बकवास है'

23 अगस्त हो हुआ अंतिम संस्कार

आकाश भारद्वाज ने ही मीडिया और फैंस को जानकारी दी है कि उनकी मां का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को सुबह 10 बजे हो गया है। परिवार और करीबियों की मौजूदगी में आकाश ने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। आशा बॉलीवुड की पहली फीमेल मिमिक्री आर्टिस्ट थीं, जो मीना कुमारी की आवाज के लिए मशहूर थीं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम किरदार भी निभाए और अपनी खास पहचान बनाई।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article