बॉलीवुड

Ranbir Kapoor के संग खूब जमेगी कार्तिक आर्यन की जोड़ी, 'Tu Jhooti Main Makkaar' में दिखेगा दमदार कैमियो!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 1, 2023, 08:04 AM IST

Kartik Aaryan in Tu Jhoothi Main Makkaar: फिल्म मेकर लव रंजन ने इस बार अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में कार्तिक आर्यन को नहीं बल्कि रणबीर कपूर को लीड रोल में कास्ट किया है। जिसके साथ ही अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म कार्तिक आर्यन का जबरदस्त कैमियो नजर आने वाला है।

Image

Kartik Aaryan Cameo in Tu Jhoothi Main Makkaar

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में दिखेगा कार्तिक आर्यन का कैमियो।
  • दोबारा दिखेगी लव रंजन और कार्तिक आर्यन को जोड़ी।
  • तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Tu Jhoothi Main Makkaar: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की कॉमेडी-रोमांस फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ अब जल्द ही रिलीज होने वाली है। रणबीर और श्रद्धा पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 8 मार्च को होली वाले दिन देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस समय रणबीर और श्रद्धा फिल्म के ऑन ग्राउंड प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच हाइप काफी ज्यादा है। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसके बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और भी बढ़ने वाला है। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस फिल्म में कैमियो करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर और कार्तिक एक साथ देखने को मिल सकते हैं।

‘तू झूठी मैं मक्कार में’ कार्तिक आर्यन का कैमियो

कार्तिक आर्यन और फिल्म मेकर लव रंजन की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों ने मिलकर चार फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिसमें ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसे सुपरहिट फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म ने दोनों के करियर की किस्मत ही बदल दी। अब जब लव रंजन ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में काम किया है, तो वह अपने लकी चार्म और बेस्टी कार्तिक को पीछे कैसे छोड़ सकते हैं।

लव रंजन के एक करीबी सूत्र ने हमारे सहयोगी ई-टाइम्स को बताया, ‘कार्तिक आर्यन, फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज होने वाला है।

रणबीर कपूर की आखिरी फिल्म ब्राह्मस्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं श्रद्धा कपूर काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर और गाने फैंस को काफी पसंद आए हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं कि बड़े पर्दे पर फिल्म का अच्छा परफॉर्म कर सकती है। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को 8 मार्च यानी होली वाले दिन रिलीज किया जा रहा है।

बता दें फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और इसके कुछ गाने भी आउट हो चुके हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के गाने और ट्रेलर को ठीक रिस्पॉन्स मिला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article