बॉलीवुड

Tamannaah Bhatia ने Annu Kapoor के विवादित बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं, 'ये सब बातें...'

Tamannaah Bhatia on Annu Kapoor's Remark: कई महीनों पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया को लेकर एक विवादित कमेंट किया था, जिसपर अब एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है।

Image

अन्नू कपूर के बयान पर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)

Tamannaah Bhatia on Annu Kapoor's Remark: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया को लेकर एक बयान दिया है, जिसे लेकर इंटरनेट पर विवाद खड़ा हो गया था। अन्नू कपूर के उस विवादित बयान पर रिएक्शन देते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा कि वो इस तरह की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम और एक्टिंग करियर पर फोकस करना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि एक क्रिएटिव इंसान के लिए यह समझना जरूरी है कि कौन-सी बातें सुननी हैं और किन चीजों को नजरअंदाज करना है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: KWK9: वरुण धवन ने की Ranbir Kapoor की जमकर तारीफ, बोले, 'एक पिता के तौर पर वह...')

तमन्ना भाटिया ने दिया रिएक्शन

तमन्ना भाटिया ने हाल ही में NDTV को दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर, एक्टिंग और दर्शकों के बीच अपनी पहचान को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस से यह भी पूछा गया कि क्या वह अपनी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस पर तमन्ना ने कहा कि एक क्रिएटिव इंसान के लिए यह जरुरी है कि वो किन चीजों पर ध्यान दें और किस पर नहीं।

तमन्ना ने आगे कहा कि अगर वो हर इंसान के कमेंट पर ध्यान देंगी तो उनके लिए लाइफ में आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपना ध्यान अपने काम, अपनी पसंद और अपने अभिनय को बेहतर बनाने पर लगाती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Naseeruddin Shah पर भड़के पुनीत इस्सर, बोले, 'सरकार से परेशानी है तो चुनाव लड़कर...')

अन्नू कपूर ने किया थे ये कमेंट

बीते साल अन्नू कपूर ने यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा के चैनल पर बातचीत के दौरान तमन्ना भाटिया के लोकप्रिय गाने 'आज की रात' का जिक्र किया। इस गाने में तमन्ना के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की काफी चर्चा हुई थी। इसी दौरान अन्नू कपूर ने अभिनेत्री के लिए 'दुधिया बदन' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने बयान में तमन्ना के चेहरे और शरीर का भी जिक्र किया और उनके गाने को बच्चों की अच्छी नींद से जोड़ते हुए टिप्पणी की गई।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article