बॉलीवुड

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार ने फिल्म फ्लॉप होते कर दिए थे पैसे वापस, Ektaa Kapoor ने ट्रेलर लॉन्च किया खुलासा

Ektaa Kapoor on Akshay Kumar: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर मेकर्स ने आज जारी कर दिया है। इस मूवी के ट्रेलर लॉन्च पर एकता कपूर ने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की।

Image

एकता कपूर ने की अक्षय कुमार की तारीफ (Pic Credit: Instagram)

Ektaa Kapoor on Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर 6 अप्रैल को मेकर्स ने लॉन्च कर दिया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार का कॉमेडी अवतार देखकर फैन्स खुश हैं। 'भूत बंगला' के ट्रेलर ने फैन्स को निराश नहीं किया है। इस मूवी के ट्रेलर लॉन्च पर एकता कपूर भी मौजूद थीं, जो 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इस दौरान एकता कपूर ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए बड़ा खुलासा भी किया। निर्माता एकता कपूर (Ektaa Kapoor) ने बताया की अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक मूवी फ्लॉप होने के बाद उन्हें पैसे वापस कर दिए थे।

अक्षय कुमार की एकता कपूर ने की तारीफ

एकता कपूर ने बताया कि जब उनकी फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' फ्लॉप हो गई थी तो अक्षय कुमार ने उन्हें पैसे वापस करने को कहा था। एकता कपूर ने माना कि अक्षय कुमार की यह बात सुनकर वो हैरान रह गई थीं। उनके 31 साल के करियर में किसी भी दूसरे एक्टर ने कभी ऐसा कुछ नहीं किया था। एकता कपूर ने 'भूत बंगला' के ट्रेलर लॉन्च पर यह खुलासा किया तो वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। (इसे भी पढ़ें: साई पल्लवी संग बनेगी विजय सेतुपति की जोड़ी, मणिरत्नम संभालेंगे डायरेक्शन की कमान)

एकता कपूर ने आगे कहा कि उन्हें पैसे वापस नहीं चाहिए थे। इसकी जगह एकता कपूर ने अक्षय कुमार क उनके साथ एक और मूवी करने के लिए कहा। एकता कपूर ने कहा, 'मैंने कहा 'नहीं, मेरे लिए एक फिल्म कर लो। अगर आप मेरे लिए एक फिल्म करोगे, तो मैं बहुत कमाउंगी। आखिरकार वह फिल्म बन गई।' (इसे भी पढ़ें: SCOOP: 'ABCD 3' की स्क्रिप्ट पर Remo Dsouza ने शुरू किया काम, बड़े परदे लगेगा डांस का तड़का)

जानिए कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'

'भूत बंगला' की बात करें तो इस मूवी में अक्षय कुमार को अपने अंदाज में वापसी करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी का निर्माण एकता कपूर के 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' और अक्षय कुमार के 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के बैनर तले मिलकर किया गया है। यह मूवी 16 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article