Mani Ratnam's Next With Vijay -Sai: मणिरत्नम इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स में से एक हैं। इस समय वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) की जोड़ी बड़े पर दिखाई देगी। मणिरत्नम (Mani Ratnam) के साथ-साथ विजय सेतुपति और साई पल्लवी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए बेकरार हैं। इस प्रोजेक्ट के जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी ज्यादा उपलब्ध नहीं है लेकिन कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग गर्मियों में शुरू की जा सकती है।
कम से कम दिनों में शूट की जाएगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इस महीने के कास्ट में एक छोटा प्रमोशनल वीडियो शूट किया था। बताया जा रहा है कि इस मूवी की शूटिंग से पहले इस प्रोजेक्ट को मेकर्स अपने हिसाब से इंट्रोड्यूस करेंगे। अगर रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए तो फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी जून में शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस मूवी का शूटिंग शेड्यूल ज्यादा लंबा नहो होगा। शूटिंग केवल 40 दिनों की जाएगी। (इसे भी पढ़ें: Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: पैसे देने की जगह जेल जाने को तैयार हैं राजपाल यादव, हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित)

Pic Credit: X
हालांकि प्रोडक्शन टीम ने अभी तक इन डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन यह इशारा जरूर दिया है कि प्री-प्रोडक्शन वर्क बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इस मूवी का निर्माण मद्रास टॉकीज़, लाइका प्रोडक्शंस, इंडिया टॉकीज मिलकर करने वाली हैं। फैन्स अब विजय और साई की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' का टीजर देख संजय गुप्ता ने कसा तंज !! बोले 'VFX कंपनियां ऑस्कर नहीं जीतने...')
'ठग लाइफ' थी मणिरत्नम की आखिरी फिल्म
मणिरत्नम ने आखिरी बार फिल्म 'ठग लाइफ' को डायरेक्ट किया था। इस मूवी में कमल हासन को अहम रोल में देखा गया था। कमल हासन के अलावा फिल्म में त्रिशा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अभिरामी, अशोक सेलवन, जोजू जॉर्ज, नासर, महेश मांजरेकर, अली फज़ल, संजना कृष्णमूर्ति और तनिकेला भरानी के साथ सिलंबरासन टीआर अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
