बॉलीवुड

Stree 2 की सक्सेस पर 'भूल चूक माफ' फेम राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं बेवकूफ...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 6, 2025, 02:52 PM IST

Rajkummar Rao on Stree 2: फिल्म भूल चूक माफ (Bhool Chuke Maaf) फेम बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अभी हाल ही में इंटरव्यू में अपनी सुपरहिट फिल्म स्ट्री 2 (Stree 2) की सफलता पर खुलकर बात कर रहे हैं। राजकुमार राव का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है।

Image

Rajkummar rao on Stree 2

Rajkummar Rao on Stree 2: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी फिल्म भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राजकुमार राव इस फिल्म को सफल बनाने के लिए जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे है। इसी कड़ी में राजकुमार राव ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। राजकुमार राव इस इंटरव्यू के दौरान अपनी सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) की सफलता पर खुलकर बात करते नजर आए। इस दौरान फिल्म को लेकर राजकुमार राव ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसकी वजह से फिल्म फिर से सुर्खियों में छा गई है।

'स्त्री 2' को लेकर राजकुमार राव ने कही ये बात

एक्टर राजकुमार अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में बने हुऐ हैं। Etimes को दिए इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव से फिल्म स्त्री 2 की सफलता को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाबा में एक्टर कहा कि 'मैं बेवकूफ होऊंगा अगर ये सोचूं कि स्त्री 2 (Stree 2) सिर्फ मेरी वजह से चली। ये एक टीम का काम है। स्क्रिप्ट, डायरेक्शन, और बाकी एक्टर्स की मेहनत ने इसे हिट बनाया। हां, मुझे प्यार मिला, लेकिन ये सबके योगदान का नतीजा है।' राजकुमार राव का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

कब रिलीज होगी राजकुमार राव की फिल्म

राजकुमार राव के इस इंटरव्यू के अलावा अपनी फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर चर्चा में है। राजकुमार राव फिल्म भूल चूक माफ में वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) के साथ नजर आने वाले हैं। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की लीड रोल वाली ये फिल्म भूल चूक माफ 9 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। राजकुमार राव के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article