बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3: 'आमी जे तोमार' गाने में होगा विद्या बालन-माधुरी दीक्षित का आमना सामना, मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 16, 2024, 11:10 AM IST

Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल के साथ वापसी करने वाले हैं। फिल्म की कास्ट की घोषणा पहले ही हो गई है, मूवी में इस बार विद्या बालन, तृप्ति डिमरी भी कार्तिक के साथ नजर आने वाली हैं, आइए अब फिल्म से जुड़े नए अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Madhuri Dixit and Vidya Balan Face off in Ami Je Tomar Song

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 3) के सीक्वल के साथ वापसी करने वाले हैं। फिल्म की कास्ट की घोषणा पहले ही हो गई है, मूवी में इस बार विद्या बालन (Vidya Balan), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) भी कार्तिक के साथ नजर आने वाली हैं। पहले खबर सामने आ रही थी कि फिल्म में माधुरी दीक्षित भी दर्शकों को नजर आने वाली हैं, हालांकि अब उनके पार्ट को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

भूल भुलैया 3 पर सामने आया बड़ा अपडेट

फिल्म भूल भुलैया के गाने आमी जे तोमार को काफी पसंद किया गया था, फिल्म के पहले पार्ट में विद्या बालन की इस गाने पर परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया था, जिसके बाद भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ ही कियारा आडवाणी ने भी इस गाने पर परफॉर्म किया था। अब खबर सामने आ रही है कि भूल भुलैया 3 में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन आमने सामने होने वाले हैं।

माधुरी और विद्या का आमना सामना

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं, उनके डांस का तो हर कोई दीवाना है। अब आमी जे तोमार गाने पर माधुरी दीक्षित और विद्या बालन का फेस ऑफ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। जिसके बाद अब फैंस बड़ी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article